[  जुलाई १९६७ में बनारस में हुए नेपाल के युवा समाजवादियों के सम्मेलन को डॉ. लोहिया ने यह सन्देश दिया था । प्रदीप गिरि , केदारनाथ श्रेष्ठ और नेमकान्त दाहल सम्मेलन के आयोजक थे । लोकतंत्र के करीब आने के बाद शायद यह सन्देश पहली बार प्रसारित हो रहा है ।
नेपाल के बारे में डॉक्टर राममनोहर लोहिया ने जो कुछ कहा - लिखा उनमें से यह आखिरी सन्देश है । नेपाल के जनसंघर्ष की अन्तर्पीड़ा को इस सन्देश की सदीच्छा शायद अब पूरी होगी ।  ]
नेपाली युवजन का एक जगह इकट्ठा होना ही बड़ी बात है । जब राज्य स्वच्छन्द हो जाता है , उसे किसी भी तरह के समूह से डर लगने लगता है । मेरा अन्दाज है कि पशुपतिनाथ की भीड़ से भी वर्तमान राजा को डर लगता होगा । ऐसी अवस्था में जनतन्त्र और समाजवाद का उद्देश्य लेकर जो भीड़ बनारस में इकट्ठा हो रही है वह नेपाली इतिहास के लिए निर्णायक हो सकती है ।
वर्तमान राजा के पिता ने जब वे राणाशाही के कैदी जैसे थे , मुझसे एक बार पुछवाया था कि क्या किसी जुलूस के नेतृत्व करने का उनका समय आ गया है । राणा और राजा की लड़ाई का आज जैसा जनतन्त्र विरोधी नतीजा निकलेगा ऐसा अन्दाज हम नहीं लगा सके थे । खैर , कोई बात नहीं , क्योंकि इतिहास बिल्कुल सीधी चाल नहीं चलता थोड़े बहुत उलट फेर या आगे पीछे ही करते हैं । एक बात मैं वर्तमान राजा को जरूर कहना चाहूँगा । बेचारे मानें न मानें , आज वे गद्दी पर बैठ हैं उसमें थोड़ा बहुत मेरा भी हाथ रहा है । चाहे इसी नाते मेरी वे सलाह मानें कि नेपाल के नागरिकों को भाषण और संगठन की आजादी मिले बाकी चीजें बाद में होती रहेंगी ,  उनकी और जनता की पारस्परिक रजामन्दी से ।
नेपाल के युवजनों को मैं सलाह दूँगा कि जनतन्त्र और समाजवाद ऐसे देवता हैं कि जिन पर कभी - कभी बड़ी आहुति चढ़ानी पड़ती है । ऐसा कुछ, थोड़ा बहुत नेपाल के युवजनों ने किया है । लेकिन वह बहुत कम है । देखों योरोप के युवजनों को और उनकी संकल्प शक्त को । संकल्प चाहे छोटा करो लेकिन उसके हासिल करने में अपना तन मन न्योछावर करने की शक्त हासिल करो । मैं बहुत चाहता था आप लोगों के बीच आता लेकिन इसी संदेश से संतोष कर रहा हूँ ।
डॉ. राममनोहर लोहिया  ,                        जुलाई १९६७ .
vasantatilaka ( स्लाइड शो )
महुआ के बेतरह गिरते सूखे पत्तों के साथ - साथ उसके फूल भी टपकने लगते हैं । ' महुआ वीथिका' (चित्र २) की सड़क रस से चिपचिपी हो गई है । लगातार कमर झुकाए पत्ते बीनते जो मुसहर परिवार परिवार दीखते थे वे फूल बीनते नहीं दीखते । महुए के फूल बीनने वाले उनसे कुछ बेहतर स्थिति वाले हैं । महामना मालवीय के समय से ही इस परिसर में मुसहर परिवारों द्वारा पत्ते तोड़ने पर रोक नहीं रही । 'पृथ्वी प्रत्येक मनुष्य की आवश्यकता की पूर्ति के लिए पर्याप्त देती है।'।
सेमर के पत्तेविहीन पेड़ों से रूई फूट फूट कर उड़ने लगी है (चित्र ८)। इनके लाल और दुर्लभ पीले फूल तो होली के पहले आ कर जा चुके हैं । जिन फल्लियों में अत्यन्त नरम रूई भरी है उनकी लम्बाई से बराबरी करती सैकड़ों मैना के झुंड इन विशाल नग्न सेमरों पर ही कलरव करते हुए आराम करते हैं ।
वसन्त के इस दौर में मेहमान हैं रूसी हारिल (चित्र ३ ,४) । फ़ाख़्ते ( चित्र ५) - कबूतरों के भाई बन्द ।अत्यन्त शर्मीले। परिसर की सड़कों के जिन हिस्सों से सुबह टहलने वाले कम गुजरते हैं , उनके किनारे लगे दरख़्त हारिलों को प्रिय हैं । धनराजगिरी छात्रावास के सामने के महुए पर प्राय: इनके दर्शन होते हैं । जिस दिन दो कौए उस पेड़ पर होते हैं , हारिल मानो हेरा जाते हैं । मुम्बई के चाचा - भतीजे इन्हीं कौओं के गोत्र के होंगे । प्रवासियों के घरौंदों मे अपने अण्डे देने-सेने की फिराक में ।
हारिलों के बारे में जिन सुबह टहलने वालों से जानना चाहा संयोग से दोनों पूर्व शिकारी हैं । रतन ने बताया कि कहावत है - ' हारिल-लकड़ी के अछूट रिश्ते की ' । पानी पीते वक्त भी इनके पंजे में कोई लकड़ी जरूर होती है । डॉ. सुशील सिंह ने बताया कि यह आहार बनने वाले परिन्दों में एक है ।
पिछला भाग
सोनाबाबू श्रीनाट्यम के संस्थापकों में से एक थे और उसके साथ उन्होंने नाटकों में अभिनय के अलावा अनुवाद , रूपांतर तथा मौलिक नाटक लेखन के भी प्रयास किए । संगठन और आर्थिक साधन जुटाने में भी उनका काफी हाथ था । लेकिन यह सिलसिला अधिकतम एक दशक से ज्यादा न चल सका और फिर श्रीनाट्यम से अलग होकर उन्होंने अपनी एक दूसरी संस्था बना ली । यों यह एक सामान्य प्रक्रिया थी लेकिन आज जब मैं हिन्दी रंगमंच के विकास , खास तौर से काशी के रंग इतिहास के संदर्भ में सोचता हूँ तो यह एक ऐसा दुर्भाग्यग्यपूर्ण सिलसिला नजर आता है जिससे काशी का रंगमंच अभिशप्त है । सौ साल पहले श्री नागरी नाट्यकला संगीत प्रवर्तक मंडली दो हिस्सों में बंटकर नागरी नाटक मंडली और भारतेन्दु नाटक मंडली बन गयी । उसके बाद से तो काशी की रंग संस्थाओं का इतिहास बनने , टूटने और मिटने का ही इतिहास है जो आज भी अनवरत चलता जा रहा है ।
किसी समर्थ , संभावनापूर्ण और स्थायी रंगमंचीय परम्परा के निर्माण के लिए काफी संख्या में निष्ठावान , प्रतिभावान , कुशल अभिनेता ,अभिनेत्री ,एक नहीं , कई निर्देशक , कई-कई क्षेत्रों के कलाकार,साहित्यकार , पत्रकार और तरह तरह की व्यवस्थाएँ कर सकने वाले कर्मठ लोग तो चाहिए ही , एक बड़े स्थायी दर्शक वर्ग का भी संरक्षण चाहिए । लंबी नाट्य परंपरा वाले नगर वाराणसी में आज भी ऐसे लोग काफी हैं , लेकिन शायद उतने ही जितने से सिर्फ एक या दो संस्थाएं ही नियमित और बेहतर प्रदर्शन कर सकें ।
सोनाबाबू ने एक जगह अपने अलगाव का कारण रंगमंच को निजहित एवं प्रचार का माध्यम बनाकर केवल अपना ठीहा जमाने के लिए कुत्सिय प्रयासों में लीन रहने और शुद्ध कलात्मक मूल्यों के लिए रंगमंच के प्रति आस्था के बीच का संघर्ष बताया है लेकिन यह बात दोनोंही पक्षों के लोग कहते हैं ।
बहरहाल रंगधर्मिता को जीवन का आचरण मानकर चलने वालों के श्रम का मूल्यांकन एवं प्रोत्साहन और हिन्दी रंगमंच को और अधिक विकसित तथा लोकप्रिय बनाने जैसे उद्देश्यों को लेकर सोना बाबू ने ओमप्रकाश जौहरी और रमेशचन्द्र पांडेय के आर्थिक सहयोग से १९७० ई. में अनुपमा नाम से एक नई नाट्य संस्था का गठन किया जिसकी प्रथम प्रस्तुति नींव के पत्थर - १५ अगस्त १९७० - थी जिसके लेखक और निर्देशक तो स्वयं सोना बाबू थे ही , अन्य लोगों के साथ उसमें अभिनय भी किया था । इसके बाद उन्होंने हिन्दी के व्यापक रंगजगत में बहुचर्चित आषाढ़ का एक दिन , आधे अधूरे, पगला घोड़ा , अंधायुग , सच और झूठ , थैंक यू मिस्टर ग्लाड , आदि नाटकों में अभिनय और निर्देशन किया। पिछली सदी के सत्तर का दशक काशी ही नहीं सम्पूर्ण हिन्दी रंगजगत के लिए बेहद सक्रियता का दशक था । महत्वाकांक्षाओं से भरे बहुत सारे युवा रंगकर्मियों की गतिविधियों और स्पर्धात्मक उत्साह से काशी का रंगपरिवेश भरा भरा सा था । जगह- जगह रिहर्सल हो रहे थे । रेस्तराओं और चाय और पान की दुकानों पर रंगकर्मी घंटों जमे रहकर तरह-तरह की रंगचर्चाओं कुचर्चाओं में मशगूल रहते। रंगकर्मियों की यह भीड़ कई समूहों में बंती होती जिनका नेतृत्व उनके निर्देशक करते। ये सब अपने किए की प्रशंसा तलाशते रहते ताकि आगे करते रहने का संबल बरकरार रहे ।
सोनाबाबू उनमें थोड़ा अलग थे । [ जारी ]
श्यामलाल 'पागल' मीरजापुर जिले के घुरहूपुर निवासी हैं । यहाँ प्रस्तुत उनके पहले व तीसरे चित्र कैनवस पर तैल -रंगों के तथा दूसरा कागज पर जल-रंग से बना है । काशी विश्वविद्यालय के दृश्य कला संकाय से पेन्टिंग में एम.एफ़.ए में प्रथम स्थान पाने के अलावा राष्ट्रीय ललित कला अकादमी द्वारा उनके चित्र पुरस्कृत हुए हैं तथा देश की प्रमुख वीथिकाओं में प्रदर्शित हुए हैं , संग्रहित हैं ।
होली पर शिवप्रसाद मिलन के बाद संवाद :
के हव ?
के के हव ?
केके हव?
का केके हव?
केके का हव ?
केके केके हव ?
केके केके का हव ?
We are on the Ganga, mid-stream, sitting in a boat that is full of people. It is dusk. The air is heavy with sounds from the temples around. Conches, bells fill the air. In front of us the entire ghat is covered with people, waiting for the Ganga aarti. Behind us, as the golden sun is gradually receding behind the horizon, the two burning ghats on either side of the river, Manikarnika and Harishchandra throw orange flames into the sky. At the same time, the pujaris begin the Ganga aarti. Huge lamps burn and deafening sound of bhajans fill the air. We watch spell bound can there ever be such a beautiful sight on earth which at one and the same time portrays the entire gamut of human life on earth? On the one hand, the rising diya, a symbol of life and on the other, the receding sun and then the burning ghats. I sit transfixed in the moment. My grandmother died in Benaras. My surrogate father died in Benaras. I too will die in Benaras..Suddenly the scene changes and I see my partner at a Police Station. I am lost. She is looking for me. The policeman says, why are you looking for her? It is so good that she has got lost in BenarasI wake up from my dream, a little dazed.
On his parikrama of the Narmada, Swami Buddhananda passes through many jungles and has to rely on local help to sometimes find his way. Somehow, even before he asks for the help, someone comes along and helps. Swami ji is ever grateful to so many pilgrims he passes by and so many people who are poor villagers who come to his help, with food, medicine, and guidance. Throughout the parikrama, at no point are the pilgrims allowed to cross the river Narmada. They have to walk around the river if ever she comes on their way. Therefore, when Swami Buddhananda comes across three canals close to Baruch where Narmada meets the sea, he is confused as to which is Narmada. He waits for an answer. No one is around. Suddenly, from the blue, a young cowherd boy comes along and he tells Swami ji which out of these three canals is the Narmada. Swami ji goes around it and moves on in his journey.
Freudian Interpretation of dream:
In my dream, Ganga represents life and life after. I am sitting in the boat, the boat which is this earth. All the people in the boat are also fellow travelers on this journey. There is the vision of life in the burning diyas in front of me and there is the vision of a receding sun behind me. I see the burning ghats on either side. Death, here causes me no fear. It is the death of a part of me and the birth of another. The diyas are a spiritual symbol, it is the birth of a spiritual self, and the death of a ego-self I allow and see recede like the setting sun. The enquiry at the police station a symbol of authority confirms that I am lost to the life I have known, for the life I now embrace, a life I am lost in, the life of a spiritual traveler. Lost in Benaras, is only a symbol of waking up to a spiritual life, a life akin to my Higher Self.
Whether it is finding your way around the Narmada or losing your way in Benaras, the events of our lives will carry us to where we are supposed to go. Someone, somewhere, will facilitate that process and we will be lead, in spite of our selves into that path. Thus, it is better to surrender to the Will of the Higher Power within us, whether we call it God, existence, whatever. It is easier to flow with the stream than to swim against it. In that state, we are in a let go. We are not fighting with the laws on nature, our nature, and our swabhava.
A Sufi Master lived in his little hut by the river. One day, a woman he did not know or had ever seen came and left a baby at his door and then she went away. The Sufi Master, who had never ever had to look after children, was left with no choice but to look after this child left in his custody. He took on to doing that, thinking that the mother would come and take the child sometime later during the day. But the mother never came. Not today, not tomorrow, not day after. Years passed and the child grew into a lovely girl of thirteen. Now in the hut there were two people who lived the Sufi Master and this girl. One day a woman came, with tattered clothes and asked the Sufi Master for the girl she had left with him many years ago. The Sufi Master asked the young girl to come. Seeing the girl, the woman burst into bouts of loving adoration " My child" she said, " I have come to take you. Come with me". And just as she had left the child with the Sufi Master without giving any explanations, she also took the child away without giving the Sufi Master any explanations. Not even a thank you. Nothing changed for the Master. Just as he had not had any child around him at the beginning; he had none now. So he just carried on with his life as he used to. Never a regret, never a question. He was in the flow of things if someone came and left something for him, it was with him; when they came and took it away, he just let it go.
The story is the same about everything in life; when we are ready to move into the next groove in our lives, we simply must go with the flow. There is no need to look back again. Just let go and go with the flow.
Always.
शब्दों से ढका हुआ है सब कुछ
मैंने कहा फूल
एक शब्द ने फूल को छिपा लिया
मैंने कहा पहाड़
एक शब्द आ खड़ा हुआ पहाड़ के आगे
मैंने कहा नदी
एक शब्द ने ढक लिया नदी को
शब्दों से अबाधित नहीं है कुछ भी
पता नहीं कब से
शब्दों से ढका हुआ है सब कुछ
ओह , पता नहीं कब से
मैं खोज रहा हूँ
शब्दों से निरावृत सौन्दर्य ।
- राजेन्द्र राजन
बस यही एक अच्छी बात है
मेरे मन में
नफरत और गुस्से की आग
कुंठाओं के किस्से
और ईर्ष्या का नंगा नाच है
मेरे मन में
अंधी ,महत्त्वाकांक्षाएं
और दुष्ट कल्पनाएं हैं
मेरे मन में
बहुत-से पाप
और भयानक वासना है
ईश्वर की कृपा से
बस यही एक अच्छी बात है
कि यह सब मेरी सामर्थ्य से परे है ।
- राजेन्द्र राजन
मेरा अंधकार
थोड़ी सी रोशनी जो मिली थी मुझे
शब्दों में बिखेर दिया मैंने उसे
मगर शब्दों से परे था मेरा अंधकार
मैं कैसे बताता कि कितना घना था मेरा अंधकार
जो कि मुझसे ही बना था
वह मेरे शब्दों से परे था
बहुत सी अंधेरी जगहों में मैं गया
पर खुद के अंधकार में
जाने की हिम्मत मौझमें नहीं थी
शायद यही था मेरा अंधकार
जो मेरे शब्दों से परे था
शब्दों से इतना परे
कुछ भी नहीं था मेरे लिए
जितना कि मेरा अंधकार ।
राजेन्द्र राजन
कोयला , लोहे का कबाड़ , रेलवे के ठेके, निर्माण , और ड्रग के धन्धे से जुड़ा बृजेश सिंह भुवनेश्वर में पकड़ा गया । उत्तर प्रदेश में ५१ हत्याओं के उस पर आरोप हैं। बी.ज.द./भाजपा शासित सूबे में वह तीन वर्षों से रह रहा था । उड़ीसा प्राकृतिक संसाधनों की लूट के लिए हो रहे भारी विदेशी पूँजी निवेश के लिए जाना जा रहा है । यह भारी पूँजी निवेश अन्तत: ऐसे तत्वों की जेब में पहुँचता है । दिल्ली पुलिस द्वारा भुवनेश्वर में घेरे जाते ही तत्काल उड़ीसा पुलिस का हस्तक्षेप करवाने में बृजेश सफल रहा । पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक अन्य माफ़िया मुन्ना बजरंगी से दिल्ली पुलिस की 'मुठभेड़' की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष को प्रथम सूचना पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ने दी थी । मुन्ना बजरंगी की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा हुई । बृजेश की 'सफल गिरफ़्तारी' से प्रसन्न भाजपा से विधानपरिषद के लिए चुना गया उसका सगा बड़ा भाई चुलबुल सिंह पिछले तीन दिनों से मिठाई बाँट रहा है । चुलबुल बनारस जिला पंचायत का सदस्य चुना गया तब मुख्यधारा के सभी दल उसके समर्थन में थे ।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिह का पुत्र भी लोहे के कबाड़ के व्यवसाय से जुड़ा है और धन्धे में उसे बृजेश का स्नेह मिलता होगा ,यह माना जाता है । भुवनेश्वर में गिरफ़्तारी के बाद एनडीए के सहयोगी दल बीजद की मशीनरी से राजनाथ द्वारा हस्तक्षेप करवाया गया हो यह भी बहुत सम्भव है ।
सभी समाचार माध्यमों ने यह जोर - शोर से कहा कि बृजेश को उसके निकट रिश्तेदारों के सिवा किसीने नहीं देखा था और उसकी फोटो उत्तर प्रदेश पुलिस के पास नहीं थी । हमारे देश की लचर न्याय व्यवस्था का यह शर्मनाक नमूना है । हत्या जैसे संगीन जुर्म में गिरफ़्तार अपराधियों के चित्र न खींचना कितने अचरज की बात है ! अप्रैल १९८६ में सिकरौरा गाँव (थाना बलुआ , वर्तमान जिला चन्दौली) के एक यादव परिवार के सात सदस्यों की हत्या के बाद बृजेश के पाँव में गोली लगी थी और कुछ समय बाद वह गिरफ़्तार होने के बाद बनारस जिला जेल में बन्द था । तब वह १७-१८ साल का तरुण।
उस अवधि में काशी विश्वविद्यालय के छात्र संघ बहाली हेतु चले आन्दोलन के दौरान खुद पर लगे बीसियों आपराधिक मामलों में मैं भी ४० दिन वहीं बन्द था । मैं जनांकिकी में शोध हेतु पंजीकृत होने के बाद विश्वविद्यालय से निलम्बित हो चुका था। निलम्बन के दौरान ही नेट उत्तीर्ण किया था।वजीफा  निर्दोष साबित होने के बाद एक साथ मिला था।मुझ पर तीन अलग अलग हत्या के प्रयास ( ३०२ और ३०७ दोनों जुर्मों की प्रेरक 'हत्या' ही होती है ।),बम फोड़ना ,गिरोहबन्दी  तथा आगजनी आदि की दर्जनों धाराएं लगीं थीं । मेरी जमानत के लिए जो अट्ठारह स्वजन जुटे थे उन्हें ढाई-ढाई हजार की सम्पत्ति के प्रमाण बतौर जमानत पेश करने थे । न्यायाधीश से इन जमानतदारों की बातचीत अत्यन्त रोचक थी :
मेरे जीजाजी, डॉ. सुरेन्द्र गाड़ेकर से जज ने पूछा , ' आप क्या काम करते हैं ?' तपाक से जवाब मिला ; " अणु उर्जा का विरोध करता हूँ ।' जज मुस्कुराए और आगे कुछ नहीं पूछा।
मेरी माँ , उत्तरा देसाई ने ढाई हजार की मिल्कियत दिखाने के लिए कहा : " इससे ज्यादा मूल्य की किताबें मेरे पास हैं ।' हाँलाकि वे स्वतंत्रता सेनानियों को मिलने वाली केन्द्रीय पेंशन की पासबुक भी साथ ले गयी थी। १९४२ में १४ वर्ष की अवस्था में वह भारत रक्षा अधिनियम के तहत जेल गयी थी और पौने दो साल बाद कटक जेल से रिहा हुई थी । १९८७ में यह पेंशन शायद तीन सौ प्रतिमाह थी। माँ के परिवार के अन्य ९ सदस्य यह पेंशन पाने के हकदार थे लेकिन इन लोगों  ने पेंशन के लिए आवेदन नहीं किया । माँ को २४ वर्ष की अवस्था में मधुमेह हो गया था और प्रतिदिन वह खुद को इन्सुलिन की सूई लगाती थी । इस खर्च को ध्यान में रखते हुए उसके परिवार में सिर्फ़ उसने पेंशन ली।
बनारस जिला जेल स्थित 'सभा भवन' में तब राजनैतिक बन्दी ही रहते थे । अब 'सभा भवन' तोड़ा जा चुका है । राजनैतिक जेल यात्रायें भी तो अब बन्द हैं।आज-कल 'जेल-भरो' के तहत पुलिस लाइन से ही रिहाई हो जाती है , बिना जेल के फाटक का मुँह देखे ही।वह मेरी लम्बी जेल यात्राओं में से एक थी। गिरफ़्तारी से बचने के लिए दाढ़ी-मूँछ विहीन हो गया था और अत्यन्त छोटे बाल रख लिए थे। बीपी हेयर कटिंग सेलून के अमरनाथ ने कहा था : " नेताजी,डॉक्टर साहब बन गए।"एक मित्र का कोट भी लिया हुआ था।उसके पहले या बाद में कभी कोट नहीं पहना । इस हुलिया में जब माँ के पास पहुँचा था तब उसे भी मुझे पहचानने में थोड़ा वक्त लगा था।
बहरहाल , बृजेश के घायल पाँव पर , बाहर से लोहे की छड़ें कसी हुई थीं । उसने जेल के अस्पताल में खुद को भर्ती करा रखा था । वह शतरंज खेलता रहता था। सिकरौरा गाँव के काण्ड को 'नरसंहार' कहा जा रहा था इसलिए इस लड़के की ओर सबका ध्यान जाना लाजमी था।
राजेन्द्र राजन की इस कविता को एक परचे में छापा था - समता युवजन सभा और प्रगतिशील छात्र संगठन ने संयुक्त रूप से। परचे की सहयोग राशि १५ पैसे थी। परचे की बिक्री से आई बत्तीस रुपए की रेचकारी के साथ लंका के एक कैफ़े में इडली खाते वक्त दरोगा ने गिरफ़्तार करने की सूचना दी थी। 'माया' में कभी कविता नहीं छपती थी लेकिन छात्रसंघ बहाली आन्दोलन पर निकले अंक में दिनेश 'दीनू' ने उक्त कविता को 'बॉक्स' में छापा था ।
इस चिट्ठे का नाम -  यही है वह जगह , उस कविता से लिया गया है । राजन की राजनैतिक प्रतिबद्धता की बुनियाद इस रचना में झलकती है।
Technorati tags: माफ़िया, अपराधीकरण, बृजेश, राजनाथ, छात्रसंघ बहाली, brijesh, crimanalisation, mafia, rajnath singh, bjp
முந்தைய பதிவு: புதுமை பூக்கும் புடவைகள்
சென்னை சில்க்ஸ் அறிமுகம்
ரூ.40 லட்சம் மதிப்புள்ள பட்டுச்சேலை
தங்கம், வைரம், முத்து, பவளம் உள்ளிட்ட நவரத்தினங்களால் ஆனது
சென்னை, நவ.27-தங்கம், வைரம், முத்து, பவளம், மாணிக்கம், மரகதம் உள்ளிட்ட நவரத்தினங்களால் தயாரிக்கப்பட்ட ரூ.40 லட்சம் மதிப்புள்ள பட்டுச்சேலையை செனëனை சில்க்ஸ் நிறுவனம் அறிமுகப்படுத்தி உள்ளது.உலகப்புகழ் பட்டுசேலை
தமிழ்நாட்டில் முனëனணி ஜவுளி நிறுவனங்களில் ஒன்றான தி சென்னை சில்க்ஸ் நிறுவனம் உலகம் முழுவதும் பேசப்படும் வகையில் கலைநயமிக்க, விலைமதிப்பற்ற பட்டுச்சேலையை தயாரிக்க திட்டமிட்டது. இதற்காக அந்த நிறுவனம் தனித்திறன் மிக்க நெசவாளர்களைக் கொண்டு வடிவமைத்து, நவரதëதினங்களை இணைத்து சொந்த தறியில் அழகும், கலைநயமும் மிக்க பட்டுச்சேலையை உருவாக்கி உள்ளது.
தங்கம், வைரம், பிளாட்டினம், மாணிக்கம், முத்து, பவளம், புஷ்பராகம், மரகதம் உள்ளிட்ட 12 வகையான விலை உயர்ந்த ஆபரணங்களை இணைத்து உலகப் புகழ்பெற்ற ஓவியர் ரவி வர்மாவின் 12 ஓவியங்களுடன் வடிவமைத்துள்ளனர். ஆபரணங்களை சேலையுடன் சேர்த்து நெய்திருப்பது சிறப்பு அம்சம் ஆகும்.
விலை ரூ.40 லட்சம்
51/2 மீட்டர் நீளம் கொண்ட இந்த பட்டுச்சேலையில் முந்தானை பகுதியில் இந்தியாவின் 11 மாநிலங்களைச் சேர்ந்த பெண்கள் இசைக்கருவிகளுடன் அணிவகுத்து நிற்கும் ஓவியமும் மற்ற 11 ஓவியங்களும் ஒவ்வொரு பார்டரிலும் இடம்பெற்றுள்ளன.
விலை உயர்ந்த ஆபரணங்களைக் கொண்டு நுணுக்கமாக கலைநயத்துடன் உருவாக்கப்பட்ட உலகின் முதல் பட்டுச்சேலை இது என்பது குறிப்பிடத்தக்கது. இதன் விலை ரூ.40 லட்சம் ஆகும். உலகிலேயே அதிக விலை கொண்ட பட்டுச்சேலை என்ற சிறப்பையும் இந்த சேலை பெறுகிறது. இந்த சேலையை உருவாக்க மொத்தம் 18 மாதங்கள் ஆனது.
சுகாசினி அறிமுகப்படுத்தினார்
உலகின் மிக விலை உயர்ந்த பட்டுச்சேலை, 12 விதமான உலோகங்கள் மற்றும் நவரத்தின கற்களால் தயாரிக்கப்பட்ட பட்டுச்சேலை, ஒரே பட்டு சேலையில் ரவிவர்மாவின் 11 விதமான ஓவியங்கள் இடம்பெற்ற பட்டுச்சேலை என்பதற்காக கின்னஸ் சாதனைக்கு இந்த பட்டுசேலை பரிந்துரைக்கப்பட்டு உள்ளது. சென்னையில் நேற்று நடைபெற்ற நிகழ்ச்சியில் நடிகை சுகாசினி இந்த பட்டுசேலையை அறிமுகப்படுத்தினார்.
அப்போது பேசிய சென்னை சில்க்ஸ் நிறுவனத்தின் இயக்குனர்களில் ஒருவரான விநாயகம், "உலகம் முழுவதும் பேசப்படும் வகையில் கலைநயமிக்க பட்டுசேலையை தயாரிக்க வேண்டும் என்பதற்காகவும், நெசவு குடும்பத்தைச் சேர்ந்த நாங்கள் நெசவாளர்களுக்காக ஏதாவது செய்ய வேண்டும் என்பதற்காகவும் இந்த முயற்சியில் இறங்கினோம்.
இந்த சேலையை உருவாக்கியவர்கள் வெறும் கூலிக்காக வேலை செய்யவில்லை. 3 தலைமுறையாக நெசவு தொழில் செய்து வரும் அவர்கள் அர்ப்பண உணர்வுடன் அதிக அக்கறை எடுத்து இந்த முயற்சியில் ஈடுபட்டார்கள். அவர்களது மனோதைரியத்திற்கும், நம்பிக்கைக்கும் புதிய ஊக்கம் கிடைத்து இருக்கிறது'' என்று கூறினார்.
சேலை அறிமுக விழா நிகழ்ச்சியில்
சென்னை சில்க்ஸ் இயக்குனர்கள் மாணிக்கம்,
ஆறுமுகம்
நந்தகோபால்,
சிவலிங்கம்,
சந்திரன் மற்றும் அவர்கள் குடும்பத்தினர்,
கவிஞர் வைரமுத்து,
நடிகை ஷோபனா,
நடிகர் ஜீவா,
பின்னணி பாடகி பி.சுசீலா,
கர்நாடக இசை பாடகி நித்யஸ்ரீ மகாதேவன்,
டாக்டர் கமலா செல்வராஜ், மத்திய
பட்டு வாரிய முன்னாள் இயக்குனர் டி.எச்.சோமசேகர்,
ஓவியர் மணி உள்பட பலர் கலந்து கொண்டனர்.
கர்நாடக அரசுத் துறை நிறுவனமான மைசூர் சில்க் நிறுவனம்
வடிவமைத்துள்ள பட்டுச் சேலையை உடுத்திப் பார்க்கும்
இளம்பெண். இச்சேலையின் விலை ரூ. 1.5 லட்சமாகும்.
பெங்களூர் இன்பான்டரி சாலையில் உள்ள கர்நாடக நிர்வாக
அதிகாரிகள் சங்கத்தில் வியாழக்கிழமை துவங்கிய
மைசூர் சில்க் சேலைக் கண்காட்சியில் இது இடம் பெற்றுள்ளது
Technorati tags: posts index, bhu, banaras
काशी विश्वविद्यालय
यही है वह जगह
जहां नामालूम तरीके से नहीं आता है वसंतोत्सव
हमउमर की तरह आता है
आंखों में आंखे मिलाते हुए
मगर चला जाता है चुपचाप
जैसे बाज़ार से गुज़र जाता है बेरोजगार
एक दुकानदार की तरह
मुस्कराता रह जाता है
फूलों लदा सिंहद्वार
इस बार वसंत आए तो जरा रोकना उसे
मुझे उसे सौंपने हैं
लाल फीते का बढता कारोबार
नीले फीते का नशा
काले फीते का अम्बार
कुछ लोगों के सुभीते के लिए
डाली गई दरार
दरार में फंसी हमारी जीत - हार
किताबों की अनिश्चितकालीन बन्दियां
कलेजे पर कवायद करतीं भारी बूटों की आवाजें
भविष्य के फटे हुए पन्ने
इस बार वसंत आए तो जरा रोकना उसे
बेतरह गिरते पत्तों की तरह
ये सब भी तो उसे देने हैं .
अरे , लो
वसंत आया
ठिठका
चला गया
और पथराव में उलझ गए हमारे हांथ
फिर उनहत्तरवीं बार !
किसने सोचा था
कि हमारे फेंके गये पत्थरों से
देखते - देखते
खडी हो जाएगी एक दीवार
और फिर
मंच की तरह चौडी .
इस पर खडे लोग
मुंह फेर कर इधर भी हो सकते हैं
और पीठ फेर कर उधर भी
इस दीवार का ढहना
उतना ही जरूरी है
जितना कि एक बेहद तंग सुरंग से निकलना
जिसमें फंस कर एक जमात
दिन - रात बौनी हो रही है .
किताबों के अंधेरे में
लालीपॊप चूसने में मगन
हमें यह बौनापन
दिखाई नहीं देगा .
मगर एक अविराम चुनौती की तरह
एक पीछा करती हुई पुकार की तरह
हमारी उम्र का स्वर
बार-बार सुनाई यही देगा
कि इस अंधेरे से लडो
इस सुरंग से निकलो
इस दीवार को तोडो
इस दरार को पाटो.
और इसके लिए
फिलहाल सबसे ज्यादा मुनासिब
यही है वह जगह .
— राजेन्द्र राजन
वसंतोत्सव
वसंतोत्सव यहां नामालूम तरीके से नहीं आता . वसंत पंचमी (१९१६ ) इस विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस है.स्थापना दिवस के दिन छात्र - छात्रांए अलग -अलग विषय चुन कर झांकियां जुलूस की शक्ल में निकालते थे. जैसे १९८६ के स्थापना दिवस की झांकी में आचार्य नरेन्द्रदेव छात्रावास (सामाजिक विग्यान संकाय के स्नातक छात्रों का ) के बच्चों ने स्नातक प्रवेश के लिए परीक्षा को ही विषय चुना था .एक ट्रक पर विश्वविद्यालय का सिंहद्वार बना.द्वार के दो हिस्से थे.ग्रामीण पृष्ट्भूमि के छात्रों को भगा दिया जा रहा था और शहरी पृष्टभूमि के कोचिंग ,क्विज़  के अभ्यस्त बच्चों का स्वागत किया जा रहा था.सचमुच केन्द्रीय बोर्ड के पाठ्यक्रम पर आधारित प्रवेष परीक्षा के जरिए दाखिले शुरु होने के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार के अपने अपने बोर्ड की परीक्षा में अच्छा करने वाले छात्र भी छंटने लगे और औद्योगिक शहरों के केन्द्रीय बोर्ड के पाठ्यक्रम पढे बच्चे बढ गये.स्थापना दिवस की झांकी पर उस वर्ष बर्बर पुलिस दमन हुआ.अब झांकिया नहीं निकलतीं स्थापना दिवस पर.
यादगार और ऐतिहासिक स्थापना दिवस तो पहला ही रहा होगा.विश्वविद्यालय के संस्थापक महामना मालवीय ने अंग्रेज अधिकारियों के अलावा गांधीजी ,चंद्रशेखर रमण जैसे महानुभावों को भी बुलाया था.
गांधी जी का वक्तव्य हिन्दी में हुआ .मालवीयजी को दान देने वाले कई राजे -महाराजे आभूषणों से लदे विराजमान थे .गांधी ने उन पर बेबाक टिप्पणी की .उस भाषण को सुन कर विनोबा ने कहा कि ‘इस आदमी के विचारों में हिमालय की शान्ति और बन्गाल की क्रान्ति का समन्वय है’.लोहिया ने भी उस भाषण का आगे चल कर अपनी किताब में जिक्र किया.
गांधी एक वर्ष पूर्व ही दक्षिण अफ़्रीका से लौटे थे और भारत की जमीन पर पहला सत्याग्रह एक वर्ष बाद चंपारन में होना था.’मालवीयजी महाराज’ (गांधीजी उन्हें यह कहते थे) की दूरदृष्टि थी की भविष्य के नेता को पहचान कर उन्हें बुलाया.
गांधीजी के भाषण से राजे महराजों के अलावा डॊ. एनी बेसेण्ट भी नाराज हुई थीं.इस भाषण के कुछ अंश तो अगली प्रविष्टि मे दूंगा लेकिन पाठकों से यह अपील भी करूंगा कि ‘सम्पूर्ण गांधी वांग्मय’ हिन्दी मे संजाल पर उपलब्ध कराने की मांग करें.सभी १०० खण्ड अंग्रेजी में संजाल पर हैं.
राजन की कविता
राजन की कविता पहले पहल तो पर्चे में छपी थी.’किताबों की एक अनिश्चितकालीन बन्दी’ के दौरान.पर्चे की सहयोग राशि थी २० पैसे.मेरे झोले में करीब बत्तीस रुपए सिक्कों में थे जब उस पर्चे को बेचते हुए मैं गिरफ़्तार हुआ था.चूंकि विश्वविद्यालय के तत्कालीन संकट के लिहाज से यह ‘समाचार’ था इसलिए समाचार - पत्रिका ‘माया’ ने इसे एक अलग बॊक्स में,सन्दर्भ सहित छापा.’माया’ में वैसे कविता नहीं छपती थी.
राजन ने यह कविता समता युवजन सभा के अपने साथियों को समर्पित की थी . राजेन्द्र राजन किशन पटनायक के सम्पादकत्व मे छपने वाली ‘सामयिक वार्ता’ के सम्पादन से लम्बे समय तक जुडे रहे.आजकल ‘जनसत्ता’ के सम्पादकीय विभाग में हैं. ‘समकालीन साहित्य ‘ , ‘हंस’ आदि में राजन की कवितांए छपी हैं . छात्र राजनीति से जुडी एक जमात ने यह कविता  पर्चे और पोस्टर (हाथ से बने ,छपे नहीं ) द्वारा प्रसारित की.उस जमात का छात्र -राजनीति की मुख्यधारा से कैसा नाता होगा,इसका अंदाज लगाया जा सकता है .
बहरहाल, पिछली प्रविष्टि में स्थापना दिवस पर गांधी जी के भाषण का जिक्र किया था.गांधी जी के चुनिन्दा भाषणों मे गिनती होती है ,उस भाषण की  .वाइसरॊय लॊर्ड हार्डिंग के आगमन की तैय्यारी में शहर के चप्पे - चप्पे में खूफ़िया तंत्र के बिछाये गये जाल ,विश्वनाथ मन्दिर की गली की गन्दगी से आदि का भी गांधी जी ने उल्लेख किया था .यहां उच्च शिक्षण की बाबत जो उल्लेख आया था,उसे दे रहा हूं :
“मैं आशा करता हूं कि यह विश्वविद्यालय इस बात का प्रबन्ध करेगा कि जो युवक - युवतियां यहां पढने आवें , उन्हें उनकी मतृभाषाओं के जरिए शिक्षा मिले.हमारी भाषा हमारा अपना प्रतिबिम्ब होती है . और अगर आप कहें कि भाषांए उत्तम विचारों को प्रकट करने में असमर्थ हैं ,तो मैं कहूंगा कि जितनी जल्दी इस दुनिया से हमारा अस्तित्व मिट जाए उतना ही अच्छा होगा . क्या यहां एक भी ऐसा आदमी है ,जो यह सपना देखता हो कि अंग्रेजी कभी हिन्दुस्तान की राष्ट्रभाषा बन सकती है? (’कभी नहीं’ की आवाजें ) राष्ट्र पर यह विदेशी माध्यम का बोझ किस लिए ? एक क्षण के लिए तो सोचिए कि हमारे लडकों को हर अंग्रेज लडके के साथ कैसी असमान दौड दौड़नी पडती है . “
ऊपर इसी चिट्ठे पर मेरी तीन शुरुआती प्रविष्टियाँ हैं । इस चिट्ठे पर प्रस्तुत गत एक वर्ष की सभी प्रविष्टियों की सूची नीचे दे रहा हूँ :
कविता/कवि
काशी विश्वविद्यालय : राजेन्द्र राजन , पूर्णकालिक कवि-कार्यकर्ता : ज्ञानेन्द्रपति , कवि ज्ञानेन्द्रपति से वार्ता : बौद्धिक सृजन का काम जारी रहना चाहिए , कवि ज्ञानेन्द्रपति से वार्ता (२) , कवि ज्ञानेन्द्रपति का ‘पहल’ द्वारा सम्मान,एक कविता , आभासी नाता , राजा की शान , उदयप्रकाश , बुखार पर्व उर्फ़ आस्था के सवाल के सबसे ऊँचे तापमान पर - राजेन्द्र राजन , खेसाड़ी दाल की तरह निन्दित : ज्ञानेन्द्रपति , पहला नशा ,पहला खुमार , अशोक सेक्सरिया की दो कवितायें , हर लमहा ख़बरदार है अखबारनवीसी : सलीम शिवालवी , ‘मेला लगेगा यहाँ पर..’ : दुष्यन्त कुमार ,
लोहिया
हिन्दू बनाम हिन्दू : डॉ. राममनोहर लोहिया , हिन्दू बनाम हिन्दू (२) : डॉ. राममनोहर लोहिया , हिन्दू बनाम हिन्दू (३) : डॉ. राममनोहर लोहिया , राम , कृष्ण और शिव : राममनोहर लोहिया , लोहिया : मर्यादित , उन्मुक्त और असीमित व्यक्तित्व (२) , एक कौम : उसकी हँसी , उसके सपने ( लोहिया : ३ ) , दो माँ , दो बाप , दो नगर , दो प्रेमिकाएँ या यों कहिए अनेक ( ले. लोहिया) , देश की पूर्व - पश्चिम एकता का देव : कृष्ण (२) : डॉ . लोहिया , पटना-गया की मगध-धुरी , हस्तिनापुर-इन्द्रप्रस्थ की कुरु-धुरी : कृष्ण(३) : लोहिया , कृष्ण - कृष्णा सखा-सखी ही क्यों रहे ? : कृष्ण (४) : लोहिया ,
विविध
वसंतोत्सव , राजन की कविता ,
उपेक्षित स्थानीय निकाय , स्थानीय निकायों के अधिकारों में इजाफ़ा , गंगा , चाय बागान और काशी विश्वविद्यालय (गतांक से ) , होली : प्रह्लाद,हिरण्यकश्यप और होलिका , नारायण देसाई को मूर्तिदेवी पुरस्कार , जीना ने ताने और गालियाँ सबसे पहले सीखीं , नाम : स्फुट विचार , नाम - विचार के बहाने , " बन्दर का दिया खाते हो ? "  , वे जिन्दा हैं : ले. सरोजिनी नायडू , १८५७ से ७६ साल पहले ,
चित्र
” डाल पर इठला रहा है ,कैपिटलिस्ट “:निराला , पडोसी पंछी ,
चिट्ठेकारी
‘ फ़ैब इण्डिया ‘ से मेल खाते कुर्ते के बहाने , काएदे कानून समझाने लगें हैं : दुष्यन्त कुमार सावधान ! , पचखा में नारद ,दुष्यन्त के सहारे ,
शिवाला - शिलालेख
देश भर में आज़ादी के लिए लड़े गये १८५७ के पहले संग्राम की १५० वीं जयन्ती मनायी जा रही है। बनारस के शिवाला मोहल्ले में गंगा के घाट पर चेतसिंह का किला है , उसकी तहसील है और हमारे दल समाजवादी जनपरिषद का प्रान्तीय दफ़्तर की कोठरी भी । हमारे दफ़्तर जाने की गली में तीन उपेक्षित - सी कब्र हैं । ये कब्र पुरानी ईंटों की एक जर्जर हो रही दिवाल से घिरी हैं और उन पर अँग्रेजों द्वारा लगवाया गया  शिलालेख है (चित्र देखें)। संयुक्त प्रान्त की सरकार ने १७ अगस्त , १७८१ को तीन अँग्रेजों समेत मारे गए उनके २०० सिपाहियों के दौरान-ड्यूटी मारे जाने का उल्लेख उक्त शिलालेख पर किया है। यह तीन कब्र हमें १८५७ से ७६ साल पहले हुए 'बनारस-विद्रोह' की याद दिलाते हैं। साहित्य-रसिक पाठक जयशंकर प्रसाद के कहानी गुण्डा याद कर सकते हैं।कहानी का नायक गुण्डा इसी विद्रोह में हिस्सा लेता है।[कोई साहित्यिक चिट्ठेकार इस कहानी को प्रस्तुत कर दे तो मजा आ जाए।] मोतीचन्द लिखित काशी का इतिहास ( विश्वविद्यालय प्रकाशन , चौक , वाराणसी ) में भी घटनाक्रम का विवरण है ।यहाँ पी. ई. रॉबर्ट्स के 'हिस्टरी ऑफ़ ब्रिटिश इन्डिया' , पृष्ट २०१ - २०८ से गुरुदर्शन सिंह द्वारा किए गए अनुवाद से तथ्य लिए गए हैं ।
१८वीं सदी के सातवें दशक में दक्षिण भारत में हैदर अली , मोहम्मद अली , मराठों और फ़्रान्सीसियों से लड़े गये युद्धों ने ब्रिटिश कम्पनी का खजाना निचोड़ डाला था। गवर्नर जनरल वॉरेन हेस्टिंग्स कम्पनी के दिवालिएपन की स्थिति से 'मुकाबला' करने के लिए तरकीबें सोच रहा था ।
बनारस राज अवध के नवाब के अधीन था । १७७५ में बनारस - सन्धि हुई जिसके तहत बनारस-राज्य की जमीनें कम्पनी से पायी हुई मानी जाने लगीं । १७७८ में फ़्रांस से युद्ध छिड़ने पर हेस्टिंग्स ने राजा बनारस चेतसिंह के पहले से तयशुदा २२५ हजार पाउन्ड सालाना ख़िराज के अतिरिक्त २५ हजार पाउण्ड ऐंठने का मन बनाया। राजा ने कहा कि इतनी ज्यादा अतिरिक्त राशि की वसूली एक साल तक सीमित की जाए और इसे भी किश्तों में चुकाने दिया जाए। राजा ने ६ - ७ माह की मोहलत माँगी ।कम्पनी ने उसे पाँच दिन में रकम चुकाने का हुक्म दिया।
१७८० में ५ लाख अतिरिक्त रुपयों की माँग फिर की गयी । चेतसिंह ने एक विश्वासपात्र के हाथों २ लाख रुपए हेस्टिंग्स को कोलकाता बतौर रिश्वत भिजवाए ताकि अतिरिक्त वसूली न हो ।
इन वसूलियों के बावजूद हेस्टिंग्स ने राजा को खिराज वसूली से विमुक्त नहीं किया।अगली बार राजा को दो हजार घुड़सवार भेजने को कहा गया।इसका विरोध करने पर यह संख्या १ हजार कर दी गयी लेकिन राजा ने ५०० घुड़सवार और ५०० बन्दूकधारी भेजे ।हेस्टिंग्स ने इस गुस्ताखी की प्रतिक्रिया में ५० लाख रुपए का जुर्माना थोपने का मन बना लिया था। हेस्टिंग्स ने इस विषय में आगे कहा भी , ' मैं फैसला कर चुका था कि राजा के दुष्कर्मों के बदले में उससे धन निचोड़ कर इस धन का इस्तेमाल कम्पनी को उसके संकटों से राहत दिलाने में किया जाये। मैं इस पर भी संकल्पबद्ध था कि या तो राजा माफ़ किए जाने के बदले उससे विशाल धनराशि वसूली जाए या उसकी भीषण बचकानी हरकतों का उससे भीषण बदला लिया जाए । '
हेस्टिंग्स जुलाई १९७९ में कोलकाता से चला ।चेतसिंह उससे बतियाने भाग कर बक्सर आया और दीनहीन भाव से याचना करने लगा।हेस्टिंग्स ने बनारस पहुँचने के पहले जवाब देने से इनकार कर दिया। बनारस पहुँचने पर उससे मुलाकात नकार कर उसे याचना लिख कर देने को कहा गया।राजा के साथ हेस्टिंग्स के व्यवहार के मद्दे नजर राजा के उक्त पत्र को आदरयुक्त माना जाएगा लेकिन हेस्टिंग्स ने उस जवाब को न केवल अपर्याप्त बताया अपितु आक्रामक भी बताया।
हेस्टिंग्स की अपनी फौज काफ़ी कमजोर थी , फिर भी उसने राजा की गिरफ़्तारी का आदेश दे दिया।राजा ने बिना प्रतिकार गिरफ़्तारी दी लेकिन राजा की फौज उसे अपने ही राज में जलील होता देख बरदाश्त न कर सकी। जनता और चेतसिंह के सैनिकों ने ३ ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों और ब्रिटिश सेना के २०० सैनिकों को मार डाला। इस हंगामे के दौरान चेतसिंह भाग निकला। हेस्टिंग्स भी जनता और बनारस के सैनिकों का तेवर भाँप कर चुनार की ओर भागा।
चेतसिंह अंग्रेज सैनिकों की हत्या से खुद को अन्जान बताता रहा और उसने ग्वालियर में शरण ली। [ चेतसिंह के ग्वालियर में शरण पाने के बारे में मुझे अपने अज्ञान के कारण विस्मय हुआ।विस्मय का कारण सुभद्राकुमारी चौहान की बचपन में कण्ठस्थ , यह पंक्तियाँ थीं ; 'अंग्रेजों के मित्र सिंधिया ने छोड़ी रजधानी थी ।'  मार्क्सवादी विचारक और इतिहासकार गुरुदर्शन सिंह ने स्पष्ट किया कि ग्वालियर रजवाड़ा पहले अंग्रेजों के खिलाफ़ था ,फिर चिंगुर कर मित्र बन गया। ]
चेतसिंह का राज-काज जब्त उसके भतीजे को सुपुर्द कर दिया गया। नये राजा को पहले से तयशुदा २२.५ लाख सालाना खिराज देने के बजाए ४० लाख रुपए सालाना खिराज कोलकाता भेजने का हुक्म हुआ।
बनारस के विद्रोह का १८५७ की क्रान्त की पृष्टभूमि में एक महत्वपूर्ण योगदान माना जाना चाहिए।
- x - x -
१८५७ के आज़ादी के प्रथम समर तथा बहादुरशाह ज़फ़र पर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस का भाषण निरंतर-पत्रिका में पढ़ें ।
१
Technorati tags: benaras, tulsi ghat, shambhoo mallah, sankatmochan, बनारस, तुलसी घाट, शम्भू मल्लाह, संकट्मोचन
रामचरितमानस लिखते वक्त तुलसीदास को काशी के एक छोर से दूसरे छोर तक जगह बदलनी पड़ी थी । उस दौर के सनातनी चाहते थे कि मानस लोकभाषा में न हो , संस्कृत में हो। तुलसीदास द्वारा स्थापित अखाड़ों के पहलवानों ने जरूर उनका साथ दिया होगा । अमृतलाल नागर के ' मानस का हंस ' के अनुसार मानस की रचना के दौरान तुलसी अयोध्या भी रहे । कैसे रहे ? खुद तुलसी के शब्दों में ' माँग के खईबो , मसीद में सोईबो ' । मसीद यानी मस्जिद । कहा जाता है कि बनारस में तुलसी जहाँ आखिर में पहुँचे वहाँ मानस की मूल पाण्डुलिपि की राम और लक्ष्मण ने रक्षा की । तुलसीदास ने रामलीला भी शुरु की। लीला के दौरान संवादों के बीच अचानक नेपथ्य से आवाज आती है - ' राम आसरे ' और इस कूट लफ़्ज़ को सुनते ही संवाद थम जाता है और गीत मण्डली  ' ए हा ..' की टेर के साथ दृश्य से सम्बन्धित चौपाई (मानस से)गाने लगती है । मुझे यह भी लगता कि जब पात्र अपना संवाद भूलने लगते थे तब भी ' राम आसरे ' - तकनीक का सहारा लिया जाता था । मानस की लोकभाषा , जनता में उसका पाठ करने वाले , अखाड़ों के पहलवान , या राम-लीला की गीत मण्डली - जनता के मानस पर मानस की अमिट छाप डालने में इन सब का योगदान है।
मानस लेखन के अन्तिम पड़ाव का नाम अब तुलसी घाट है । एक छोटे से मन्दिर में मानस की हस्तलिखित प्रति रखी है तथा हनुमान की प्रतिमा है । मैंने बनारस में एक मित्र के पास रामचरितमानस की एक हस्तलिखित प्रति देखी है जिसमें ' वर्णानांअर्थसंघानाम..' के पहले औरंगजेब की स्तुति है ।
बहरहाल , रचना और अभिव्यक्ति की यह जो बातें तुलसीघाट पर बैठ कर याद आ सकती हैं उन्हें धता बता कर 'संस्कृति-रक्षा' के नाम पर मुष्टिमेय लोगों द्वारा दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर'  के सेट को तोड़ा-फोड़ा गया, उसी घाट पर । तत्कालीन राज्य सरकार की मदद से दीपा मेहता की टीम को काशी से विदा भी कर दिया गया । इस घटना के तुरन्त बाद बनारस के स्त्री सरोकारों के साझा मंच 'समन्वय' की पहल पर कवि,लेखक ,रंगकर्मी तुलसीघाट पर जुटे । नाट्यशास्त्र के प्रसिद्ध विद्वान कुँवरजी अग्रवाल और कवि ज्ञानेन्द्रपति की इस पहल में भागीदारी उल्लेखनीय थी। ज्ञानेन्द्रपति ने काशी के भजनाश्रमों पर अपनी कविता 'टेर' का प्रथम पाठ किया। सती-प्रथा पर रोक के बाद विधवाओं को काशी और वृन्दावन में ऐसे भजनाश्रमों में छोड़ दिया जाता था ।
तुलसीघाट पर बने छोटे से मन्दिर को आच्छादित करनी वाला संकटमोचन मन्दिर के महन्त प्रोफेसर वीरभद्र मिश्र का विशाल - भवन , उनका अतिथि-गृह और उनके 'स्वच्छ-गंगा अभियान' की उनकी प्रयोगशाला हैं । गरीब मुल्कों को अमेरिकी मदद देने वाली  एजेन्सी USAID द्वारा भी अभियान की परियोजना को धन मिला है । यह एजेन्सी विश्व बैंक से ज्यादा पैसा बाँटती है । क्लिन्टन जब आगरा आए थे तब महन्तजी को उनका खास बुलावा मिला था । संकटमोचन मन्दिर में चढ़ाया गया धन बोरों में भर कर एक जोंगा जीप से तुलसीघाट आता था। पहली बार मैंने जब उन सिक्कों के गिनती की आवाज सुनी थी तब अमृतसर के स्वर्णमन्दिर के प्रवेश-द्वार की ऊपरी हिस्से में कारसेवकों द्वारा चढ़ावे की गिनती की ठन-ठन-ठन का स्मरण हुआ था ।
महन्तजी का बैठका गंगाभिमुख है । आप इस दरबार में बैठे हैं और गंगा की ओर से तेज पुकार सुनाई पड़ती है " वीरभद्र मिश्रम- गंगा प्रदूषणम , बन्दर का दिया खाते हो - काशी के बन्दर भूखों मर रहे हैं " । यहाँ बन्दर का प्रथम प्रयोग संकटमोचन हनुमान के लिए हुआ है। 'मिश्रम' और 'प्रदूषणम' में पण्डितों के गढ़ अस्सी-भदैनी में व्याप्त संस्कृत के प्रभाव का पुट है। ललकार सुन कर दरबार में कुछ देर चुप्पी छा जाती है । यह ललकार हुआ करती थी महन्तजी के पड़ोसी शम्भू मल्लाह की । शम्भू को बुलवा कर उसका 'मुँह बन्द' करवाया जाता । लंका और भेलूपुर थाने की पुलिस डूबे हुए लोगों की लाश निकालने के लिए शम्भू पर पूरी तरह आश्रित रहती थी। अस्सीवासी मानते हैं कि गंगा जल की शीतलता का मुकाबला करने के लिए दारू की गर्मी जरूरी होती होगी । नाटे के कद के शम्भू , घुटने तक की धोती और ऊपर लाल बनारसी अँगोछा ओढ़ते।शम्भू अपनी मूँछों में मुस्काते और एक विशिष्ट ताल में झूमते हुए ललकारते ' पीपल के नीचे खड़ी हो , कदम्ब से आँख लड़ाती हो !' - तब लोगों को इस सूत्र में भी कोई दर्शन या अक्खड़ी आध्यात्म छुपा लगता ।
गंगा में लम्बे समय तक डुबकी लगाने के आदि शम्भू को एक बार कुँए में डूबे व्यक्ति की लाश निकालने के लिए कुदाया गया और पत्थर से टकरा कर उनकी मौत हो गयी ।
Technorati tags: salim, poem
सलीम शिवालवी
[ 'अखबारनवीसी' पर सलीम शिवालवी की रचना का पहला भाग मेरे एक चिट्ठे पर पिछले दिनों छपा । पहले भाग पर दो प्रतिष्ठित चिट्ठेकारों - अनामदास और प्रियंकर ने पत्रकारिता के उज्जवल पक्ष की ओर इंगित करते हुए काव्य-टिप्पणियाँ दीं । सलीम की रचना का दूसरा भाग यहाँ दिया जा रहा है । यह भी , अखबारनवीसी के उज्जवल पक्ष पर प्रकाश डालता है । ]
आवाम का हथियार है अख़बार नवीसी , आइना-ए-संसार है ,अख़बारनवीसी ।
ऐ अहल-ए-नज़र गौर से पढ़कर तो जरा देख,एक ख़ुद-ब-ख़ुद अख़बार है,अख़बारनवीसी॥
मैदान-ए-जंग हो , के सुलगता हुआ शहर , हर मोड़ पर बेदार है अख़बारनवीसी ।
आता है इन्हें खूब ही ख़तरों से खेलना , समझो न के लाचार है अख़बारनवीसी ॥
चूके तो गये और बचे ग़र तो कामयाब , तलवार की एक धार है अख़बारनवीसी ।
जिसको सलाम करते हैं यारों बड़े-बड़े , वो मालिक-ए-मेयार है अख़बारनवीसी ॥
अफ़सोस जब से ये कई खेमों में बँट है , तब से ही कुछ बीमार है अख़बार नवीसी ।
बे-मिस्ल बहुत काम ये अन्जाम दे गयी , तारीफ़ की हक़दार है अख़बारनवीसी ।
तारीकियाँ हों , या के के उजाला हो ऐ 'सलीम' , हर लमहा ख़बरदार है अख़बारनवीसी ॥
- सलीम शिवालवी.
Technorati tags: natural dye, kutch, khadi, vhp
मेरे प्रिय चिट्ठाकार प्रमोद कुमार ने सम्पूर्ण क्रान्ति दिवस ( ५ जून ) को एक प्रविष्टी डाली है । मेरे और अविनाश के थोबड़े और कपड़ों का महीन विवरण करने में मानो अपना दिल उड़ेल दिया है । फिर निचोड़ के रूप में यह दर्शन भी भिड़ा दिया कि आदमी का थोबड़ा सच बोलता है या उसकी बात ! जब किसी बात में , चाहे वह अफ़वाह ही क्यों न हो , सच का अन्श होता है तब ही वह विश्वसनीय होती है , टिकती है । प्रमोद कुमार ने खुद भी उसे ' अधूरा '  ही कहा है ।
फ़ैब इण्डिया से मेल खाता कुर्ता वसन्त विहार जैसे मॉलमय बाजारों में जरूर मिलता होगा और मुम्बई के भी ऐसे किसी हलके में । आज ही मेरे मित्र कवि चिट्ठाकार प्रियंकर ने बताया कि वैसे कुर्ते फैब इण्डिया में मिलते हैं और मँहगे होते हैं । उनके मँहगे होने में कीमत का बड़ा हिस्सा उस कम्पनी और दुकानदार के हिस्से में जाता है । प्रमोद जी के सच का यह अद्धा बिलकुल सही है ।
मेरे जिस कुर्ते से प्रमोद समेत कुछ लोग आकर्षित हुए वह खादी ( हाथ के काते सूत तथा हथकरघे पर बना) का है तथा प्राकृतिक रंगों से रंगा गया है । प्राकृतिक रंगों का प्रयोग शान्ति निकेतन या वड़ोदरा के कला केन्द्रों से ज्यादा कच्छ के मुसलमान रंगरेजों की रोजी - रोटी का सहारा है । गुजरात के नर संहार के पहले ही जो काम बरसों से संघ परिवार के लोग कर रहे थे उनमें एक था - " मुसलमानों का आर्थिक बहिष्कार करो " । यह विधिवत पर्चा निकाल कर किया गया था । लोहे के बुरादे , नील , हल्दी , अनार के छिलके  आदि से आकर्षक रंग बनाने ,उन्हें पक्का करने का काम कच्छ में होता आया है । यह समूह भूकम्प से पीड़ित हुआ था और तोगड़ियों से भी । रंगे जाने के बाद इनकी सिलाई का काम नरोडा - पाटिया नरसंहार की विधवाओं के समूह 'हिम्मत' द्वारा किया जाता है । प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल करने वाले कच्छ के के मुसलमान रंगरेजों ने 'विविधा' नामक समूह बनाया है । यह दोनों समूह कोई सरकारी अथवा विदेशी अनुदान नहीं लेते हैं । सिलाई , मशीन और हाथ की कढ़ाई आदि का प्रशिक्षण दंगों के बाद दिसम्बर २००३ में हुआ था । इन महिलाओं की इच्छा शक्ति और हुनर तथा दंगों के पहले से चल रहे ' आर्थिक बहिष्कार ' के शिकार कलाकारों का कुर्ता ' फैब इण्डिया ' के टक्कर का है यह जान कर सुकूँ मिला । कीमत के बारे में मेरा एकतरफा अन्दाज है कि यह फैब इन्डिया से बहुत सस्ता होगा । कीमत का बड़ा हिस्सा इन कारीगरों और बुनकरों और सिलाई करने वाली विधवाओं को मिलता है यह मैं पक्की तौर पर कह सकता हूँ ।
हिम्मत और विविधा के शो रूम दिल्ली - मुम्बई जैसे शहरों में नहीं हैं , अलबत्ता ऐसे शहरों में स्थानीय मददगार मिलने पर इन समूहों द्वारा प्रदर्शनी जरूर लगायी जाती है ।
सुखी -  सन्तुष्ट दिखने वाली बात का खण्डन नहीं किया जा सकता क्योंकि पुलिस से मुकाबले के वक्त भी दुखी - असन्तुष्ट तो नहीं ही  दिखते हैं।
Technorati tags: holi, prahlad, hiranyakashyap
अपने आप को धर्म और भगवान से ऊँचा मानने वाला हिरण्यकश्यप नाम का एक राजा था । वह चाहता था कि सब लोग उसे ही भगवान मानें और उसकी पूजा करें । पर हिरण्यकश्यप के पुत्र ने उसे भगवान मानने से साफ इनकार कर दिया । बहुत यातना व अत्याचार के बाद भी वह वह स्वयंभू अपने पुत्र भक्त प्रह्लाद से अपने को भगवान कहलाने में असफल रहा । हार कर अन्त में उसने प्रह्लाद को जान से मारने का तरीका सोचा ।
हिरण्यकश्यप की एक होलिका नाम की बहन थी ।होलिका के पास एक अग्निरोधक वरदान वाला शॉल था ।वरदान के अनुसार यदि वह शाल ओढ़ कर आग में बैठेगी तो आग उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकेगी । हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन से कहा कि वह प्रह्लाद को गोद में ले कर चिता पर बैठ जाए । होलिका ने अपने भाई का कहना माना और प्रह्लाद को गोद में ले कर चिता पर बैठ गयी । लेकिन जब चिता जली तो लपटों में होलिका का शॉल उड़ गया । होलिका जल मरी,पर भक्त प्रह्लाद का बाल बाँका नहीं हुआ।
प्रतिवर्ष होली जला कर हम इसी घटना का स्मरण करते हैं । होलिका दहन कर हिरण्यकश्यप की कुटिल चाल को नाकाम करते हैं। भक्त प्रह्लाद को जिन्दा रखते हैं।
होली का मर्म
आज भगवान को अपनी छुद्र राजनीति का जरिया बना कर धर्म के तथाकथित संरक्षक बन बैठे एक नहीं अनेक हिरण्यकश्यप सारे देश में घूम-घूमकर खून की होली खेल रहे हैं ।
अपने विश्वास को संविधान , कानून , राष्ट्र और जनता से ऊपर समझने वाले ये हिरण्यकश्यप देश की , जनता की एकता , सद्भावना,परस्पर विश्वास और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर कुठाराघात कर रहे हैं । अपनी बहन होलिका रूपी साम्प्रदायिकता के माध्यम से कई निर्दोष और मासूमों को अपना शिकार बना रहे हैं ।
जो व्यक्ति या संगठन इनके विचारों से असहमति रखते हैं उन्हें सबक सिखाना,डराना,धमकाना ,मार-पीट करना,सभा बिगाड़ना,पुतला जलाना और अन्त में दमन करना,हत्या करना इन हिरण्यकश्यपों की दृष्टि में पवित्र धार्मिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है ।
धर्म और भगवान के ठेकेदार बने स्वयंभू हिरण्यकश्यपों और साम्प्रदायिकता रूपी होलिका को ठिकाने लगाना ही होली का सच्चा मर्म है ।
लकड़ियों के बड़े ढेर में आग लगा कर तो हम खत्म हो रहे जंगलों के विनाश में भागीदार बनते हैं , पर्यावरण असंतुलन के गुनहगार बनते हैं । अत: होली का मर्म समझ कर कम-से-कम लकड़ेयाँ जला कर प्रतीकात्मक होलिका दहन करें ।
- समता संगठन ,पिपरिया,होशंगाबाद,(म.प्र.)