भईये टैम बोत खराब है! हाँ यदि आपने याहू (Yahoo!) के शेयर खरीद रखे हैं या फिर आप याहू के कर्मचारी हैं तो वाकई आपके लिए खराब टैम है। क्यों? अरे भांग खा के कहीं सो रहे थे का भई? याहू अपनी विश्वव्यापी 14300 कर्मचारियों की फौज में से लगभग 1000 कर्मचारियों को सेवा-निवृत्त करने की सोच रिया है ताकि अपने घटते मुनाफ़े में कुछ जोड़ सके। कैसे? अरे इस तरह इतनी बड़ी सेवा-निवृत्ति से याहू के सालाना खर्च में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक की कमी आएगी और इस समय तो एक-एक डॉलर उसके लिए कीमती है क्योंकि मुनाफ़ा लगातार नीचे जाने वाली लिफ्ट पर सवार है। (अंग्रेज़ी में खबर यहाँ पढ़ें)
तो अब ऐसी हालत होने पर अनुमान लगाया जा रहा है कि याहू के पास दो ही रास्ते बचते हैं; या तो बिक जाए या फिर अपनी सर्च सुविधा को किनारे लगा गूगल की सर्च का हाथ थामे और उसके ज़रिए विज्ञापनों द्वारा डॉलर कमाए तथा अपनी हाल ही में खरीदी जायदादों को डॉलर बनाने की मशीनों में कन्वर्ट करे। अब पहले रास्ते को अपनाने से याहू के बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की सिरदर्दी तो खत्म हो जाएगी(खरीदने वाली कंपनी को बतौर बोनस में दे देंगे ना) और यदि दूसरे रास्ते को अपनाता है तो काफ़ी मेहनत करनी होगी, बहुत ज़्यादा मेहनत!!
खैर, ऐसे माहौल में अटकलों का बाज़ार पुनः गर्म हो गया है। यह मान के चला जा रहा है कि याहू तो बिकेगा ही बिकेगा, उसके पास और कोई रास्ता नहीं। ऐसे में अनुमान लगाए जा रहे हैं कि कौन आखिरकार बोलेगा या ऽऽऽऽ हू ऽऽऽऽऽ (शम्मी कपूर साहब नहीं, उनका तो टैम निकल गया, जब बोलना था तब बोल लिए, आजकल तो ईश्वर भजन में लगे रहते हैं, टैम जो आ रहा है मीटिंग का)। माइक्रोसॉफ़्ट को सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है, बल्कि खबर यहाँ तक है कि माइक्रोसॉफ़्ट की ओर से 44.6 अरब अमेरिकी डॉलर में याहू को खरीदने की पेशकश हुई है। (अंग्रेज़ी में खबर यहाँ पढ़ें)
गौरतलब है कि कुछ समय पहले माइक्रोसॉफ़्ट ने याहू को 40 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदने की पेशकश की थी जिस पर याहू के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 80 अरब अमेरिकी डॉलर की माँग की थी, यानि कि अन्य शब्दों में बिकने से मना कर दिया था। वैसे कुछ लोग गूगल को भी याहू की खरीद का एक प्रबल दावेदार मान रहे हैं। वैसे भी मुख्य दो खिलाड़ी यही दोनों हैं, तीसरा तो कोई दिखाई नहीं देता जिसकी इतने डॉलर अदा कर खरीदने की औकात हो!! गूगल के हाल भी कोई बहुत ज़्यादा अच्छे नहीं हैं, इसलिए हो सकता है कि वो याहू की खरीद में उस कारण या किसी अन्य कारण रुचि न दिखाए। परन्तु यदि माइक्रोसॉफ़्ट याहू को खरीदने में सफ़ल होता है तो यह माइक्रोसॉफ़्ट के लिए अभी तक का सबसे बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है क्योंकि माइक्रोसॉफ़्ट की भी इंटरनेट के बाज़ार में बैन्ड बजी हुई है और वह येन-केन-प्रकारेण अरबों डॉलर के इस केक में अपना बड़ा सा हिस्सा पाने की यथा संभव कोशिश में है। तकनीकी के बाज़ार में भी यह अभी तक की सबसे बड़ी बिक्री होगी, इससे पहले अभी तक की सबसे बड़ी बिक्री सन्‌ 2002 में हुई थी जब हेवलेट्ट पैकर्ड ने कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी कॉम्पैक को 25 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदा था।
तो अब देखना यह है कि याहू इस संकट से पहले की भांति येन-केन-प्रकारेण बच निकलता है या इस बार वाकई कोई उसकी गिल्ली खरीद लेगा। ;)
आपने काला-बाज़ार के बारे में तो सुना ही होगा कि कैसे किसी वस्तु की माँग बढ़ती दिखती है तो साहूकार अपने गोदाम भर लेते हैं और जब बाज़ार में माल मिलना बंद हो जाता है तो वे मन-माफ़िक दामों पर बेचते हैं। साथ ही दो नंबर वाले प्रॉपर्टी डीलरों के बारे में भी सुना होगा जो कि उस प्रॉपर्टी पर आपसे पहले कब्ज़ा कर लेते हैं जिस पर आपकी निगाह होती है और फिर आपको ऊँचे दाम पर बेचने की पेशकश करते हैं।
इंटरनेट की वर्चुअल दुनिया में एक ही प्रकार की प्रापर्टी होगी है, डोमेन नाम। यह ठीक वैसे ही है जैसे आपने किसी शहर-गाँव में कोई ज़मीन खरीद ली या लंबी अवधि के लिए किराए पर ले ली। डोमेन नाम को आप खरीदते नहीं हैं वरन्‌ सालाना लीज़(lease) पर लेते हैं जिसके तहत आप प्रति वर्ष उसका भाड़ा चुकाते हैं ताकि वह डोमेन आपके पास बना रहे और आप उसका जैसे चाहें वैसे प्रयोग करते रहें। डोमेन नाम एक भू-खंड की तरह है और जो आप उस पर वेबसाइट बनाते हैं वह किसी इमारत की तरह जिसमें चाहे तो आप स्वयं रहें या उस इमारत को होटल या ऑफिस आदि में बदल उससे नोट कमाएँ।
ज़मीन खरीदने से पहले आप देखते हैं कि आपको कहाँ ज़मीन लेनी है, कौन सी जगह लेना सही रहेगा, कहाँ सस्ती और अच्छी मिलेगी। और फिर आप या तो सीधे ज़मीन के मालिक से खरीदते/किराए पर लेते हैं अथवा किसी दलाल के द्वारा। डोमेन लेने में भी कुछ-२ ऐसा ही होता है, आप ढूँढते हैं कि आपके मनपसंद नाम वाला डोमेन उपलब्ध है कि नहीं; यदि उपलब्ध है तो आप किसी एक दलाल(रजिस्ट्रार - registrar) से उसको किराए पर ले लेते हैं और यदि डोमेन उपलब्ध नहीं तो उसके मौजूदा मालिक से संपर्क कर उसको पाने का प्रयास करते हैं। यहाँ तक तो ठीक है, यह सामान्य प्रक्रिया है। यदि आपका वांछित डोमेन उपलब्ध है तो आप किसी भी रजिस्ट्रार से उसको ले सकते हैं और कोई बंदिश नहीं कि आपने जिस रजिस्ट्रार के द्वारा डोमेन ढूँढा उसी से आपको लेना होगा, परन्तु यदि जिस रजिस्ट्रार के द्वारा आपने डोमेन ढूँढा वह आपके ढूँढते ही उस डोमेन पर कब्ज़ा कर ले तो आपके पास फिर सिर्फ़ उसी रजिस्ट्रार से डोमेन लेने का विकल्प होगा। और इस बात की कोई गारंटी नहीं कि आपने यदि तुरंत डोमेन नहीं लिया और एकाध दिन बाद लेने आए तो वह रजिस्ट्रार उस डोमेन के आपसे ज़्यादा पैसे नहीं माँगेगा।
डोमेन नाम बेचने के धंधे में वैसे भी रजिस्ट्रारों यानि कि दलालों की उतनी कमाई नहीं रह गई है जितनी पहले हुआ करती थी। आज बहुत की कम मार्जिन पर रजिस्ट्रार डोमेन आगे ग्राहकों को दे रहे हैं क्योंकि गला-काट प्रतियोगिता है बाज़ार में। इसी के चलते ऐसे बहुत से रजिस्ट्रार हैं जो पहले बाज़ार के बड़े खिलाड़ी होते थे और आज जिनको पूछने वाला कोई नहीं क्योंकि उन्होंने अपने को बाज़ार में बनाए रखने के लिए अपने दाम कम नहीं करे हैं और पहले जैसे ही ऊँचे दाम बनाए रखे हैं। ऐसे ही गिरते रजिस्ट्रारों में से एक है नेटवर्क सॉल्यूशन्स जो कि शुरुआती दिनों में बहुत बड़ा फन्ने खाँ हुआ करता था लेकिन आज इसको कोई नहीं पूछता। क्यों? अरे जब दुनिया भर के रजिस्ट्रार पाँच-पाँच सौ रूपए में डोमेन दे रहे हैं तो कोई इससे तीन गुणा से अधिक दाम पर क्यों लेगा? आप कहेंगे कि सर्विस क्वालिटी तो जनाब इससे काफ़ी बेहतर सर्विस देने वाले रजिस्ट्रार इसके दाम के एक-तिहाई में डोमेन दे रहे हैं!! यह रजिस्ट्रार बाकी रजिस्ट्रारों की तरह आपको पाँच सौ रूपए प्रति वर्ष का भाव तब देगा जब आप इससे सौ वर्षों का अनुबंध करेंगे और पूरा भुगतान एडवांस में करेंगे। यदि आंकड़े कुछ कहते हैं तो यह देखिए:
निम्न है सूचि जो दर्शाती है अभी तक सबसे अधिक डोमेन बेचने वाले रजिस्ट्रार
इसमें नेटवर्क सॉल्यूशन्स तीसरे नंबर पर सिर्फ़ इसलिए बना हुआ है क्योंकि यह सबसे पुराने रजिस्ट्रारों में से एक है और शुरुआती दिनों में इसके द्वारा बहुतों ने डोमेन लिए थे। लेकिन अन्य कुछ आंकड़े तस्वीर साफ़ करेंगे।
निम्न सूचि दर्शाती है आज के समय के तेज़ी से बढ़ते शीर्ष 15 रजिस्ट्रार और उनके लाभ और हानि को
अब यह सूचि में आपको गोडैडी और इनोम रजिस्ट्रार शीर्ष पर ही दिखेंगे क्योंकि ये बाज़ार के साथ चलते हैं और सेवा की गुणवत्ता के साथ-२ अपने दाम भी बाज़ार के अनुसार रखते हैं इसलिए लोग इनसे लेना पसंद करते हैं। गोडैडी सीधे ग्राहक को बेचने में यकीन रखता है जबकि इनोम से आप सीधे खरीदें तो महँगा पड़ेगा लेकिन इसके विक्रेता दुनिया भर में हैं जिनसे आप काफ़ी सस्ते में खरीद सकते हैं। नेटवर्क सॉल्यूशन्स की खामी यह है कि उससे सीधी खरीद तो महँगी है ही, उसके विक्रेता भी उतने ही महँगे हैं क्योंकि वह विक्रेताओं को इतना मार्जिन नहीं देता कि विक्रेता खुद उसके रेट से कम में बेच सकें। अब यदि नेटवर्क सॉल्यूशन्स का हाल इस सूचि में देखना है तो वह निम्न है।
853वें स्थान पर मौजूद नेटवर्क सॉल्यूशन्स घाटे में है, यानि कि बाज़ार में उसका हिस्सा कम होता जा रहा है और उसके द्वारा रजिस्टर हुए डोमेन संख्या में कम होते जा रहे हैं। अधिक जानकारी हमको निम्न सूचि देती है।
इस आखिरी सूचि से अंदाज़ा होता है इस गिरते हुए रजिस्ट्रार के हाल का।
तो अब आप सोचेंगे कि यहाँ तक तो ठीक है, ऊपर-नीचे तो धंधे में लगा ही रहता है लेकिन इसका काला-बाज़ारी आदि से क्या लेना देना जिसका ज़िक्र मैंने पोस्ट के शुरु में किया था!! है, उसका ही संबन्ध लगता है अपने को तो। हर आईकान(ICANN) द्वारा सर्टिफाईड रजिस्ट्रार किसी भी डोमेन नाम को फोकट में अपने पास 3-4 दिन रख सकता है। वह चाहे तो इस अवधि के पश्चात डोमेन पर अपना हक छोड़ सकता है और इस तरह उसको कोई पैसे नहीं देने होंगे परन्तु यदि इस अवधि के बाद भी वह डोमेन नहीं छोड़ता तो डोमेन रजिस्ट्री को उसे उस डोमेन का शुल्क देना होगा। तो नेटवर्क सॉल्यूशन्स गेम यह खेल रहा है कि यदि आप कोई डोमेन नाम उसके पास ढूँढते हैं तो यदि वह उपलब्ध है तो नेटवर्क सॉल्यूशन्स उसको पकड़ लेता है जिस स्थिति में यदि आपको ढूँढे हुए नामों में से कोई नाम चाहिए तो वह आपको नेटवर्क सॉल्यूशन्स से ही लेना होगा और अन्य किसी रजिस्ट्रार से नहीं ले सकते!! यह नाम नेटवर्क सॉल्यूशन्स पूरे चार दिन तक पकड़ के बैठेगा और उसके बाद छोड़ देगा। और यदि आप एकाध दिन बाद ढूँढे गए नामों में से किसी को रजिस्टर कराने पहुँचते हैं तो यह इस बात का संकेत है कि वह डोमेन आपके लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए नेटवर्क सॉल्यूशन्स उसके ऊँचे दाम भी माँग सकता है। साथ ही इस बात की कोई गारंटी नहीं कि वह इस तरह पकड़े गए नामों की सूचि आदि आगे किसी को नहीं बेच रहा।
डोमेन नामों की स्पेक्यूलेशन आदि और पकड़ के खरीद-फरोख्त करोड़ों रुपए सालाना का बाज़ार है। यह ठीक वैसा है जैसे भूमि व्यापार या कह लीजिए शेयर बाज़ार जहाँ आप अंदाज़ा लगाते हैं कि कौन सी जगह पर कौन सा भूमिखंड अथवा कौन सी कंपनी का शेयर ऊँचा उठेगा और कितना उठेगा और उसके अनुसार आप खरीद-फरोख्त करते हैं ताकि दाम ऊँचा होने पर बेच सकें। डोमेन का व्यापार भी कुछ ऐसा ही है, डोमेन व्यापारी दम-खम रखने वाले अच्छे नामों को खोजते हैं और उनको रजिस्टर कर लेते हैं और फिर उनको ऊँचे दामों में बेचते हैं और जब-तक अपने पास रखते हैं तब तक उनसे विज्ञापनों आदि द्वारा कमाई भी करते हैं।
अभी तक नेटवर्क सॉल्यूशन्स पर सिर्फ़ शक जा रहा था कि वह अपने यहाँ ढूँढे गए नामों को पकड़ के बैठ रहा है लेकिन अब साफ़ हो गया है जब वह सीधे ही सीना ठोक के हामी भरता है कि वह ऐसा कर रहा है (अंग्रेज़ी में खबर यहाँ पढ़ें)। इस तरह 4-5 दिन के लिए डोमेन पर कब्ज़ा करने के बारे में आईकान(ICANN) की फिलहाल कोई स्पष्ट नीति नहीं है जो इस रजिस्ट्रार को या ऐसे किसी अन्य रजिस्ट्रार को रोक सके। कहने को तो इस विषय पर नेटवर्क सॉल्यूशन्स के नीति बनाने वाली समिति के उप-अधिपति(Vice President of Policy), जॉनथन नेवेट्ट, ने कहा कि उनका इरादा सिर्फ़ इतना है कि यदि कोई ग्राहक अपने लिए डोमेन खोजता है और एकाध दिन बाद आकर उसको पाने की कोशिश करे तो उसको वह प्राप्त हो सके और कोई अन्य उसको न ले उड़े (अंग्रेज़ी में खबर यहाँ पढ़ें) लेकिन यह महज़ एक बकवास के अतिरिक्त और कुछ नहीं है। डोमेन रजिस्ट्रेशन पहले आया पहले ले गया (First Come First Served) की तर्ज पर होता है, यदि आपके किसी ट्रेडमार्क का डोमेन नहीं है तो आपके खोजने भर से ही आपका उस पर हक नहीं हो जाता कि कोई और न ले सके। और नेटवर्क सॉलूशन्स की ओर से यह बकवास ही है कि वे अपने ग्राहक के लिए डोमेन सुरक्षित कर रहे हैं ताकि दोबारा आने पर उनको मिल सके, क्योंकि कोई गारंटी नहीं है कि कोई अन्य व्यक्ति आकर उनसे डोमेन नहीं ले जाएगा!! वे सिर्फ़ अनैतिक तरीके से अपनी दलाली सुरक्षित करने का प्रयास कर रहे हैं; डोमेन चाहे कोई ले जाए लेकिन उन्हीं से लेकर जाए और रोकड़ा उनकी जेब में ही आए!!
यह तो सीधे-२ अपनी ताकत का गलत लाभ उठा बाज़ार में अपनी दलाली जबरन हासिल करने का एक टुच्चा तरीका है जो कि एक तरह से इस ओर लोगों का विश्वास मज़बूत ही करता है कि नेटवर्क सॉल्यूशन्स वाकई तेज़ी से नीचे जा रहा है और इसी के चलते तरह-२ के हथकंडे अपनाने से परहेज़ नहीं करेगा। साथ ही वह ग्राहकों पर से अपना विश्वास समाप्त कर रहा है, इस बात की क्या गारंटी रह जाएगी कि कल को वह किसी के डोमेन में घपला नहीं कर देगा? आईकान(ICANN) की नीतियों में बहुत लफ़ड़े हैं बहुत झोल हैं और कोई भी समझदार उनके दाएँ-बाएँ जाकर अपना उल्लू सीधा कर सकता है। और जो एक बार गलत कार्य कर सकता है वह पुनः भी कर सकता है, नेटवर्क सॉल्यूशन्स ने यह तो दिखा ही दिया कि वह एक गलत कार्य कर रहा है और सीना ठोक के कर रहा है क्योंकि कानूनी रूप से उसको फिलहाल कोई रोक नहीं सकता!!
← पिछला भाग
अगला भाग →
← पिछला भाग
अगला भाग →
अगला भाग →
..... पहले से बेहतर और तीव्र !!!
अरे पूछो तो सही क्या आ रहा है!! चलो बताए देते हैं। हम बात कर रहे हैं नारद की। नारद जी नाराज़ होकर बैकुन्ठ धाम चले गए थे नारायण नारायण भजते हुए, किन्हीं अज्ञात और गोपनीय कारणों के तहत उनका मन खिन्न हो गया था और इसलिए वापस न आने की ठाने लिए थे!! अब उन कारणों की तो खैर अभी छोड़िए, वापस आना अधिक महत्वपूर्ण था, इसलिए नए रूप में जल्द ही सभी के सामने प्रकट होगा हर दिल अज़ीज़ लोकप्रिय हिन्दी ब्लॉग एग्रीगेटर - नारद।
अब हो सकता है कि सफ़ेदी की चमकार वाले साबुन के विज्ञापन वाले बोमन ईरानी की भांति कोई पूछ ले कि भई सबूत है क्या!! वैसे तो ऐसा होता नहीं लेकिन आजकल सभी कुछ संभव है, जैसे कुछ लोगों ने तो कुछ दिन पहले कदाचित्‌ घोषणा ही कर दी थी कि नारद का अस्तित्व समाप्त हो गया है, नारद एक भूली बिसरी याद बन रह गया है। तो इसलिए जनाब सबूत भी है, वह आप नारद पर जाकर स्वयं देख सकते हैं, नारद से नवीनतम ब्लॉग प्रविष्टियों की फ़ीड जनता जनार्दन के लिए उपलब्ध करा दी गई है और इसका वेब इंटरफ़ेस (interface) भी शीघ्र ही आम जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगा (फिलहाल मेकअप आदि के आखिरी दौर से गुज़र रहा है)। तो जिन बंधुओं ने नारद के ओके टाटा बॉय बॉय की घोषणा की थी उनसे खासतौर से सप्रेम निवेदन है कि थोड़ी प्रतीक्षा और करें, तीव्र गति से नारद जी जनता के सामने पेश होने के लिए आ रहे हैं, थामे रहिए अपने दिल और उसकी धड़कनें!! :D
सर्वव्यापी अवतार यानि कि ग्लोबली रिकोग्नाईज़्ड अवतार उर्फ़ ग्रावतार(gravatar) को वर्डप्रैस सॉफ़्टवेयर बनाने वाली कंपनी ऑटोमैट्टिक ने खरीद लिया है। यह ऑटोमैट्टिक वही कंपनी है जो वर्डप्रैस.कॉम, अकिसमट जैसी वेब सेवाओं के पीछे है।
ग्रावतार एक तीन साल पुरानी वेब सेवा है जिसके तहत आप अपने एक ईमेल के साथ अपना एक अवतार/फोटो जोड़ते थे और फिर जब भी आप किसी ग्रावतार सपोर्ट करने वाले ब्लॉग पर अपने उसी ईमेल को प्रयोग कर टिप्पणी करते थे तो आपका अवतार/फोटो आपके नाम के साथ नज़र आता था। यह ठीक वैसा ही है जैसे ऑनलाईन चर्चा मंचों(जैसे परिचर्चा) में आप अपने खाते के साथ एक अवतार/फोटो जोड़ सकते हैं और वह फिर आपकी प्रत्येक पोस्ट के साथ नज़र आती है। यदि ठीक आकार के हों तो नाम से अधिक अवतार/फोटो से टिप्पणीकर्ता आदि की पहचान जल्दी होती है, वे एक तरह से आपके पहचान पत्र का कार्य करता है।
अब ऑटोमैट्टिक के इस वेब-सेवा को खरीदने से यह तो ज़ाहिर हो ही गया कि वर्डप्रैस.कॉम पर भी ग्रावतार सपोर्ट आ जाएगा, साथ ही यह संभावना भी व्यक्त की जा सकती है कि वर्डप्रैस सॉफ़्टवेयर में भी ग्रावतार के लिए सपोर्ट लगा-लगाया आएगा।
ग्रावतार सेवा में सुधार तो होना आरंभ हो ही गया है, जैसा कि ऑटोमैट्टिक के पहले कदम से ज़ाहिर होता है, क्योंकि उन्होंने ग्रावतार की प्रीमियम सेवा को भी सबके लिए फ्री कर दिया है(और पिछले 60 दिनों में जिन्होंने पैसे दिए हैं उनके पैसे लौटाए जा रहे हैं) जिसके तहत अब आप अपने खाते में एक से अधिक ईमेल जोड़ सकते हैं और प्रत्येक ईमेल के लिए अलग ग्रावतार लगा सकते हैं!! :)
आगे देखते हैं कि ऑटोमैट्टिक इस वेब-सेवा को किस ऊँचाई तक पहुँचाता है!! :)
आज, 31 अगस्त 2007 को, तीसरा ब्लॉग दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत सन्‌ 2005 में नीर ओफिर ने की थी। 31 अगस्त को ब्लॉग दिवस रखने का कारण यह है कि 3108 का अंक देखने में BlOg जैसा लगता है। वैसे 3106 का अंक BlOG जैसा अधिक लगता लेकिन जून के महीने में सिर्फ़ तीस दिन होते हैं इसलिए 31 वहाँ संभव नहीं था!! ;)
ब्लॉग दिवस को मनाने का तरीका बहुत ही आसान है। अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट लिखिए, उसमें कोई पाँच ऐसे ब्लॉग के लिंक दीजिए जो कि संभवत: आपकी संस्कृति और आपके विचारों आदि से भिन्न हों, ब्लॉग दिवस की वेबसाइट का लिंक दीजिए और आज ही आज में(31 अगस्त) उसको छाप दीजिए!!
तो क्या आप मना रहे हैं ब्लॉग दिवस?
टेक्नोराती टैग: Blog Day 2007
So, I came across Matt's blog on the Delhi Bloggers mailing list and the post that I saw right up on top there was some list of points regarding the Elder Wand in the last of Harry Potter books, Harry Potter and the Deathly Hallows!! This post was a sort of follow up on his earlier post he wrote a month back indicating several plot holes in the last book and the whole story in seven books.
Now I wonder why people just write nonsense stuff without understanding what they are writing. Going through the comments on that month old plot hole post, one can find a number of mundane people calling themselves fans while the stuff they are writing clearly indicates that they hardly ever read the books & might have as well picked up stuff from here and there!!
Now here are some of the questions that Matt & some of those fans put up against the story & the last book:
Q: Why does the disarming spell Expelliarmus always works? Why isn't there a counter spell, if there are counter spells to almost everything like the summoning charm Accio?
A: Firstly, its not true that there are counter curses/jinxes/charms etc. for every curse/charm/jinx. The killing curse, Avada Kedavra, is one very good example which is unblockable, though it has been blocked more than once via Expelliarmus by Harry, but then its not a fact that it'll always be blocked by that. The fact that's also to be taken into consideration is that the case of Harry and Lord Voldermort wasn't normal, since a lot of things that happened between them were in uncharted territory, all because of the curse that failed Voldemort. Secondly, Expelliarmus can & have been blocked by the shield charm, Protego!! So I'd suggest Matt to keep his eyes open when reading books!! ;)
Q: If Expelliarmus is so effective that it saved Harry from the killing curse, why doesn't just everybody use it?
A: The simple answer that was given by Dumbledore(as far as I remember), its an effective spell which is heavily under-estimated, especially by grown up wizards/witches. One proof was in the sixth book, Harry Potter and the Order of Phoenix, when in the first practice session of Dumbledore's Army Harry asked everyone to practice this spell & Zacharias Smith scoffed at Harry for asking them to try out such a stupid & useless spell!!
Q: How can people jump out of a spell's/curse's way?
A: A very simple answer again, something which escaped high thinking minds. According to Rowling(as per how she has written the story), spells/curses/jinxes are like bullets fired by guns called wands!! Every fantasy author lets his/her imagination run wild when writing a fantasy story, there are no hard and firm rules of real world which they have to adhere to. One example is the difference between portrayal of Elves in LOTR and Harry Potter books; while they are one of the supreme beings in LOTR, they are portrayed as one of the inferior and weak beings in Harry Potter story. Matt gave an example of how this is similar to the magic that Mandrake performed. I would suggest Matt that he go and read Mandrake again(seems like he hardly reads anything well, all wrong with everything) because in many comic books over the decades, Mandrake has mentioned a lot of times that he doesn't do magic, its all mass hypnosis where he hypnotises people, creates an illusion in their minds which makes them believe certain things are happening & thus consider Mandrake a magician!! So I for one can't make a head or tail out of what Matt means when he said that Harry Potter magic is like Mandrake magic!!
Q: Lord Voldemort's Cruciatas curse doesn't work on Harry in the forest, towards the end of the seventh book. Why?
A: There can be 2 possible explanations, either of them or both of them; Harry was protected by his own sacrifice or since the Elder Wand, via which Voldy performed the curse, was at that time loyal to Harry, it didn't work. These explanations have been given on that post of Matt's by some observant readers.
Q: How did Harry work out that the Elder Wand belonged to him? He ain't an expert in wandlore!!
A: Another example of dumbo fans & Matt not reading with their eyes open. Didn't Ollivander tell clearly to Lord Voldemort(which Harry saw & heard as well) that a wand's loyalty has to be won by defeating its current owner!! Slow he might be, but in all six previous books I've got the impression that Harry finally works things out putting 2 and 2 together to deduce the result as 4. ;)
Q: Lord Voldemort didn't know about the Deathly Hallows when every kid was aware of them. Why? Why was he aware of only the Elder Wand?
A: Firstly, wizarding kids are aware of only the kid story where the Hallows are mentioned as a powerful Elder Wand, death's invisibility cloak & the resurrection stone. They are not aware that together the three items are called Deathly Hallows, the name which only a few wizards/witches are aware of!! Secondly, Voldy didn't know about either of them because of the same reason Harry & Hermione weren't aware of them, all three were brought up by muggles where they didn't get to read wizarding kid story books! And since thats stuff from a kid story book, no one thought it worth mentioning to Tom Riddle aka Lord Voldemort!!
Q: How come Lord Voldemort wasn't aware that Harry was also one of his Horcruxes?
A: Simply because poor Voldy didn't create it himself out of his own free will!! He knew only about those horcruxes which he created himself out of his own evil will. Harry was made a horcrux by accident as unfortunate Voldy's killing curse rebounded back on him & ripped his remaining soul from his body!! Why didn't Voldy feel it? Same reason as why didn't he feel it when all of his horcruxes were destroyed one by one, his soul was so much mutiliated that it didn't feel anything!! Guess Dumbledore mentioned all that, but this will be known only to those who read with their eyes open, yeah? ;)
Q: Towards seventh book's end, Harry and others were told by Aberforth that they wouldn't be able to disapparate from Hogsmeade. But students did get away from his pub later on. How come they were able to disapparate?
A: Has it been mentioned that the students disapparated from Aberforth's pub? Funnily enough I don't seem to recall it!! ;) Assuming that they did disapparate, so what? Big deal? The spell blocking disapparation was probably effective only in open air and not inside the buildings of Hogsmeade!! Or perhaps the Death Eaters didn't perform it well. For cryin' out loud, you are not gonna put them in Azkaban for that, now would you? Alright they goofed up, when their Dark Lord Voldy can, why can't they? They've got as much or perhaps more right to goof up since they are inferior in skill & knowledge to Voldy!! Still human aren't they? Mistakes happen man, don't you know? ;)
Q: If Harry's invisibility cloak is so good(supposedly of the Death itself), how was Dumbledore able to see Harry under it as well?
A: Observation man!! Unaware of disillusionment charm, aren't you? Don't know that a person doesn't become invisible, its just camouflage! Didn't see the bond movie Die Another Day and his supposedly invisible car which had adaptive camouflage?? Its almost as good as hidden but can be seen by a sharp eye observing surroundings carefully. You should go and see the old Arnie movie Predator dude, you are coming across as Goyle junior!! ;)
Q: Why did the Death Eaters and Voldy bother to duel? Why not just fire the killing curse, Avada Kedavra, contnuously?
A: It ain't the Gatling man!! It does require some mental strength and concentration!! Rowling hasn't portrayed magic as * magic * which can be done by anyone!! She has portrayed it as an art, sort of science with its own set of rules, something which is learnt & then performed in a particular manner!!
Q: Why in the name of Merlin's beard did Voldy summon the Sorting Hat & set it on fire on Neville's head, from where Neville was able to get Godric Gryffindor's sword to cut of Nagini's head? Really a stupid thing to do!!
A: Yeah, I agree, really a stupid thing to do, but then Voldy has proven himself to be a stupid time and again, axed by his own stupidity repeatedly, no? Ah perhaps you wouldn't know since you've already proved that you haven't read any book in the series with eyes wide open, if you read them that is!! Let me tell you, Voldy had announced that there will no longer be any houses, just the Slytherin house which will suffice for everyone, so there wasn't any point in having the Sorting Hat and Voldy was in a good mood since he believed that he'd finally vanquished Harry Potter and thought that he'd celebrate with some hat fire!! ;)
Q: If Death's invisibility cloak, which Harry has, can block spells, how the heck did Dumbledore manage to stun Harry towards the end of book six, Harry Potter and the Half-Blood Prince??
A: Firstly, Dumbledore didn't stun Harry, he merely freezed him so that the charm will be lifted after Dumbledore dies. Secondly, where is it mentioned that the invisibility cloak of Harry can block all spells? If that were the case then wouldn't Harry just put it on when facing Voldy? He wouldn't have to dodge the killing curses in that case, no?? All that was mentioned was that the cloak would block all attempts of revelation, meaning no spell/curse etc. could reveal the person hidden beneath the invisibility cloak!! To know this, ofcourse one has to read with eyes wide open!! ;)
Q: Why the heck did Voldemort try the killing curse, Avada Kedavra, again & again when it just didn't work on Harry?
A: Perhaps the guy didn't read the fourth book, Harry Potter and the Goblet of Fire, where at the end after Voldy has taken Harry's blood to re-make his body, Voldy thinks that he's gotten around the protection Harry had against him. Also, looks like the fifth book, Harry Potter and the Order of Phoenix, went unread since towards its end, during Dumbledore's & Voldy's duel, Voldy clearly shows that as per him there's nothing worse than death and he loves to use his almost 100% successful killing curse. And ofcourse, as I've said, Voldy has shown his stupidity all through the story, so big deal that he acts stupidly yet again?
Q: If it isn't invincible, then whats the use of Elder Wand being most powerful? Whats the use of it when a sixteen year old unqualifed wizard can take it from you or when a dumbo like Harry can defeat Voldemort?
A: Its like a person holding a Browning .22 automatic and his rival holding a Magnum Desert Eagle. I don't think that Magnum Research Inc. makes the claim that the one of the most powerful handguns existing, Desert Eagle, makes the gunner invincible!! Both are handguns, both require a person squeezing the trigger, but the damage done by each varies by huge margin!! But the person having the Browning can injure or kill the Desert Eagle wielder, as its more about skill and opportunity rather than the weapon!! A good gun doesn't make a gunner better shooter. Similarly a powerful wand couldn't make a wizard/witch invincible. Hence Dumbledore was able to defeat Grindelwald, since Dumbledore's skill outranked that of Grindelwald's and his enhanced ability due to Elder Wand!!
Q: Were the Hallows made by Death itself? How else can the resurrection stone bring resurrect the dead?
A: The resurrection stone didn't resurrect the dead, meaning they didn't come back to life, merely their shadows came, similar to what happened when Voldy's & Harry's wands connected towards the end of fourth book, Harry Potter and the Goblet of Fire. As for how such a thing can possibly be made by a wizard, well, just like how Nicolas Flamel was able to make the Philosopher's Stone which produced the Elixir of Life which made the drinker defy death!!
Q: Why was sixteen year old Draco Malfoy able to disarm Dumbledore? Why was a dumbo seventeen year old Harry able to take on Voldy and not only survive, but also kill Voldy? Why?
A: Yeah, why not? Can't a rookie pilot shoot down a triple ace in a dogfight? Can't a rookie private kill a hot-shot gunner in a gun fight? Are you stupid asking this nonsense question?
Well, the list could've gone on and on with same stupid questions being asked again and again, I thought it was enough and couldn't bring myself to read on more stupid questions posed by people some of whom called themselves fans!! Yeah well, get a real fan yourself which can give you some air, the top floor stinks! :roll: Its really amazing how stupid people can be, first for debating uselessly over a story book & then trying to find supposed plot holes which are nothing but holes in their own minds since they didn't read any of the books with their eyes open! Gee, eat something good for a change people and get some fresh air!! ;) :P
..... क्या आप भुगतने के लिए तैयार हैं??
भुगतना? हाँ जी भुगतना, अब ऐसे ही तो फ्री में मोबाइल से फुनवा लगा गाँव में अम्मा से या बगल के ऑफिस में, अपने जगमग एलसीडी(LCD) स्क्रीन के सामने बैठी, रीता से गप्पें तो नहीं ना मार सकोगे ना!! तो उसके लिए का भुगतना होगा? अरे भई ज्यादा कछु नहीं, सिर्फ़ कुछ विज्ञापन झेलने होंगे। नहीं समझे? लो, कल्लो बात, कौन से झाड़ में घुसे रहते हो भई?? ऊ ससुरा गुगलवा ने अपने फुनवा का प्रोटोटाइप(prototype) बना लिया है जिसको ऊ एक बरस में बाज़ार में उतार सकता है, फिलहाल अमरीका के मोबाइल सेवा प्रदाताओं और मोबाइल फुनवा बनाने वालों के साथ सांठ-गाँठ करने में लगा है ताकि मोबाइल निर्माता उसके अनुसार फोन बनाएँ और सेवा प्रदाता उसके अनुसार सेवा प्रदान करें।
बाकी कुछ हो न हो, लेकिन मजे की बात ई रहेगी कि मोबाइल सेवा प्रदाता क्या सोचते हैं इस बारे में, क्योंकि वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक गुगलवा के साथ ई सैटिंग सेवा प्रदाताओं के लिए दो-धारी तलवार है; गुगलवा के साथ सैटिंग का लाभ ई हो सकता है कि अधिक से अधिक लोग डाटा प्लान लेंगें जिनमें पैसा बनेगा क्योंकि कॉल वाली सेवा में वैसे भी अधिक पैसा नहीं रहा है तो वहीं दूसरी ओर ई डर भी है कि मोबाइल विज्ञापन की डॉलर कमाऊ ज़मीन उनके हाथ से जाती रहेगी!!
अब यदि गुगलवा अपनी इस नई सेवा को बाज़ार में लाता है तो मोबाइल बाज़ार में आने वाली दूसरी ऐसी कंपनी होगी जिसका इस बाज़ार से पहले कोई लेना-देना नहीं था। काहे? अरे पहली ऊ ससुरी सेब कंपनी है ना जो मैंफोन..... यानि कि आईफोन(iphone) निकाले रही, बेशक खामखा का डॉलर बर्बाद शोशा ही सही लेकिन लोग तो पिले रहे ना ऊ का फुनवा ले की खातिर। अब सेब..... यानि कि ऐपलवा ने तो सिर्फ़ एक के साथ सांठ-गाँठ करी, ऐ टी एण्ड टी(AT&T) के साथ, लेकिन गुगलवा तो घणा होशियार रहे, स्यानों में डेढ़ स्याना रहे, इसलिए ऊ एक के साथ नहीं सब मोबाइल सेवा प्रदाताओं के साथ सैटिंग करेगा, ग्राहक जाएगा तो किधर बच के जाएगा, बचने के लिए बैन्डविड्थ कम पड़ जाएगी कौनो कैरियर ना मिलेगा!! ;)
वैसे ई सेवा को ऊ लोग कदाचित्‌ ही प्रयोग करें जो मोबाइल सेवा का खर्चा वहन करने की क्षमता रखते हैं। अब का है कि ऊ लोग इस तरह कॉलवा के बीच में रेडियो/टीवी शो की तरह कमर्शियल ब्रेकवा नाही लेना पसंद करेंगे ना!! तो ई भी हुई सकत है कि गुगलवा की ई सेवा अल्पव्यस्कों(teenagers) और ऊ लोगन को टार्गेट(target) करे जौन मोबाइलवा का खर्चा नाही उठा सकत!!
तो अब देखे का है कि ई गुगलवा का नया शगूफ़ा कब तक बाज़ार में आवत है, और का रंग दिखावत है!!
हे संतजनों, १५-१६ दिन की मेहनत के बाद पंडित जी ने आखिर वर्डप्रैस.कॉम वाली धर्मशाला छोड़कर ब्लॉगर धाम की राह पकड़ ही ली।
पहले सारा किस्सा यहीं लिख दिया था लेकिन फिर  सोचा अब यहाँ से जा ही रहे हैं तो सब कुछ वहीं लिखेंगे। तो भाइयों बाकी की कथा ब्लॉगर के नए मकान पर यहाँ पढ़िए और टिप्पणियाँ भी वहीं कीजिए। वहाँ जाकर सब बताऊँगा कि ये घर छोड़कर वहाँ जाने का निर्णय क्यों लिया।
नए घर का पता है: http://ePandit.BlogSpot.com
नारदमुनि वैसे तो अन्तर्यामी हैं, लेकिन फिर भी शीघ्र कार्यवाही हेतु उनको खबर कर दी है।
इस चिट्ठे पर अब कभी-कभार टैस्टिंग हेतु या विशेष परिस्थियों में ही पोस्टिंग की जाएगी। कृपया अपने बुकमार्क आदि अपडेट कर लें तथा आगे से सभी टिप्पणियाँ वहीं करें।
अच्छा वर्डप्रैस.कॉम सेठ अब आज्ञा दीजिए। "बहुत बेआबरु होकर तेरी महफिल..."
कल रविरतलामी जी के ब्लॉग पर पढ़ा कि BSNL ने नए साल में ब्रॉडबैंड दरों में कमी की घोषणा की है। तो जी गया खुशी-खुशी BSNL की साइट पर। कुल किराया नहीं घटाया गया है बल्कि डाटा ट्रांसफर लिमिट (Download/Upload Limit) बढ़ा दी गई है तथा लिमिट से ज्यादा प्रयोग का शुल्क (Additional Usage Charge) घटा दिया गया है। खैर यह भी काफी अच्छा समाचार है।
स्टार्ट अप प्लान २५० जिसमें २५० रुपए महीने में ४०० एमबी लिमिट थी बढ़ा कर १ जीबी कर दी गई है। लिमिट से अतिरिक्त प्रयोग का शुल्क (एडीशनल यूसेज चार्ज) भी १.४० रुपए से घटाकर ०.९० रुपए कर दिया गया है।
होम प्लान ५०० जिसमें ५०० रुपए महीने में १ जीबी लिमिट थी बढ़ा कर २.५ जीबी कर दी गई है। एडीशनल यूसेज चार्ज भी घटाकर ०.८० रुपए कर दिया है।
होम प्लान ९०० (अनलिमिटेड डाटा ट्रांसफर) में कोई परिवर्तन नहीं है।
उपरोक्त तीनों प्लानों की स्पीड २५६ केबीपीएस है। होम प्लान ५०० में रात २.०० बजे से सुबह ८.०० बजे तक (Night Unlimited) तक डाटा ट्रांसफर मुफ्त है। तो इस प्लान वाले भाईलोग रात को डाउनलोड वगैरा किया करते हैं।
मैंने डायल-अप कनेक्शन से तंग आकर अगस्त में डाटावन ब्रॉडबैंड कनेक्शन लिया था। शुरुआत स्टार्ट अप प्लान २५० (लिमिट ४०० एमबी) से की थी। पहले महीने तो संयम से काम लिया और डाटा ट्रांसफर हुआ 408.874 MB. सितम्बर में जरा ढीला पड़ गया। ब्रॉडबैंड की स्पीड में बहक गया, रात-दिन की सर्फिंग और डाउनलोड पर डाउनलोड तो जी डाटा ट्रांसफर हुआ 1517.273 MB. अक्तूबर में 1275.889  MB और नवंबर में 1438.075  MB. तो भईया टेलीफोन बिल आया क्रमशः ४००० रुपए और लगभग १५०० रुपए। लो जी घरवाले पीछे पड़ गए बंद कर यह आफत, कटवा दे कनेक्शन। तो जनाब जाकर प्लान बदल कर ले लिया होम प्लान ५०० (१ जीबी लिमिट वाला) अब दिसंबर से उसी को प्रयोग कर रहा हूँ। दिन में सर्फिंग करता हूँ और रात को उल्लू की तरह जागकर डाउनलोड। इसका फल अच्छा आया और दिसंबर में ट्रांसफर रहा  938.790 MB (फ्री घंटे निकालकर) तथा 3.109 GB (फ्री घंटो को मिलाकर) अर्थात कुल मिलाकर लिमिट में ही रहा।
अब चूंकि BSNL ने मेरे वाले प्लान की लिमिट बढ़ाकर २.५ जीबी कर दी है तो अब लिमिट पार होने का खतरा नहीं रहा। अपनी कमियों के बावजूद कम से कम हम छोटे शहर वालों के लिए BSNL  ही एकमात्र सहारा है। वैसे मेरे शहर (यमुनानगर) में कुछ समय पहले Sify वालों का iway भी शुरु हुआ था तथा शायद Airtel का भी ब्रॉडबैंड शुरु होने वाला/हो चुका है परंतु वे बहुत महंगे हैं।
BSNL ब्रॉडबैंड सेवा के सभी प्लानों का विस्तृत ब्यौरा यहाँ पढ़ें।
सभी डाटावन उपभोक्ताओं को बधाई ! जुग-जुग जियो BSNL  और शुल्क घटाते रहो। :P
नि:शुल्‍क एसएमएस सॉफ़्टवेयर और सेवाएँ
इंटरनेट पर जितनी भी मुफ़्त एसएमएस सेवाएँ उपलब्‍ध हैं; उनमें से ज़्यादातर या तो रजिस्‍टर करने के बाद सबसे पहले आपका क्रेडिट कार्ड नम्‍बर मांगती हैं, या फिर उनसे एसएमएस भेजा तो जा सकता है लेकिन पहुँचता कहीं भी नहीं है। नीचे लिखी दोनों एसएमएस सेवाएँ इन कमियों से मुक्त हैं।
अगर आप भारत या विदेश में मुफ़्त एसएमएस भेजना चाहते हैं, तो इसके लिये ‘चिक्का’ नाम का यह सॉफ़्टवेयर काफ़ी उपयोगी साबित हो सकता है। इण्डिया टाइम्‍स डॉट कॉम द्वारा निर्मित ‘चिक्का’ किसी मैसेंजर की ही तरह दिखता है, जहाँ आप अपने मित्रों के मोबाइल नम्‍बरों की सूची बना सकते हैं। हाँलाकि इसमें यह दिक्कत है कि किसी नम्‍बर पर कुछ एसएमएस भेजने के बाद जब तक उस नम्बर से कम-से-कम किसी एक एसएमएस का ‘रिप्लाई’ नहीं आता, तब तक आप इस सॉफ़्टवेयर के ज़रिये उसे और एसएमएस नहीं भेज सकते।
दूसरी कारगर और मुफ़्त एसएमएस सेवा है – अतरो चतरो डॉट कॉम पर दी गयी मुफ़्त एसएमएस सेवा; जिससे भारत में कहीं भी मुफ़्त एसएमएस भेजा जा सकता है, लेकिन दिन में सिर्फ़ एक ही बार। अगर आप लोगों को किसी अन्‍य नि:शुल्‍क और कारगर एसएमएस सेवा के बारे में जानकारी हो, तो कृपया ज़रूर बताएँ।
पिछले तीन दिन से मेरा BSNL का ब्रॉडबैंड कनेक्शन ठप था। रविवार सुबह बड़े अच्छे मूड में था कि छुट्टी का दिन मजे से संजाल पर बिताया जाए। लो जी संजाल पर जाने के लिए लॉग‍इन करने लगा तो संदेश मिला:
Error 678 - The remote computer is not responding.
इस संदेश से मुझे डायल‍अप के जमाने से ही नफरत है जहाँ यह संदेश मिला समझो गई भैंस पानी में। खैर थोड़े-थोड़े समय अंतराल के बाद बार-बार कोशिश की लेकिन कनेक्ट नहीं हुआ। लो जी किया BSNL वालों के दिए मोबाइल नंबर पर फोन तो जैसी उम्मीद थी पहले तो बोले फोन ठीक है, मोडेम ठीक है, LAN कार्ड ठीक है। ये इन लोगों का नियम होता है कि अपनी गलती न मानकर अगले को ही बोलते हैं कि तुम्हारे ही सिस्टम में प्रॉब्लम होगा। पहली बार जब ये कनेक्शन लगाने आये तो बोले कि LAN कार्ड जरुरी है उसके बिना सेट‍अप नहीं हो सकता तब मैंने अपने कम्प्यूटर वाले की मदद से USB से कनेक्शन सेट किया था। खैर मैंने कहा सब एकदम ठीक है जी, फिर बोले भईया आज तो रविवार है कुछ नहीं हो सकता कल फोन करना ...
अगले दिन सोमवार को फोन किया तो बोले मोडेम पर लिंक वाला इंडीकेटर नहीं आ रहा न, मैंने कहा हाँ भई हाँ। बोले इधर पीछे से ही प्रॉब्लम आ रहा है कल तक ठीक हो जाएगा ...
अगले दिन मंगलवार को भी यही कहानी दोहराई गई। और आज बुधवार को जाकर ठीक हुआ। शुक्र राम जी का, मैं तो सोच रहा था कि अब शायद १०-१५ दिन बाद जाकर ही ठीक हो पाएगा। लाख पब्लिसिटी कर ले BSNL कि मैं देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी हूँ लेकिन काम करने का वही सरकारी तरीका, और एक फॉल्ट दूर करने में तीन दिन लगाता है। भगवान मालिक है !
एक बार सोचा BSNL का Netone वाला  डायल‍अप अकाऊंट ही प्रयोग करुं लेकिन वही पुरानी समस्या कनेक्ट बाद में होता है डिसकनेक्ट पहले हो जाता है। डायल‍अप के बारे में अपनी दुख भरी कहानी फिर कभी तफसील से बयान करुंगा।
तीन दिन ऑफलाइन जिंदगी कैसे गुजरी मैं ही जानता हूँ। कुछ तो पहले से ही इंटरनेट किए बिना खाना हजम नहीं होता था ऊपर से आजकल सुबह शाम चिट्ठे पढ़े बिना नींद भी नहीं आती। नारद जी की याद सताती थी। सोचता था परिचर्चा, चिट्ठा-चर्चा में क्या चल रहा होगा आदि-आदि।
खुदा ऐसे बुरे दिन खुदा को भी न दिखाये !
अपडेट:  अभी-अभी पता चला है कि संत कबीर ने सालों पहले इस व्यथा को समझ लिया था। कविवर समीरलाल जी ने इस सत्य को यहाँ दोहा नंबर- एक में  उदघाटित किया है। धन्य हैं हे कवीन्द्र आप, इसी लिए तो कहा गया है - "जहाँ न पहुँचे रवि, वहाँ पहुँचे कवि"
जब से हिन्दी चिट्ठाजगत में प्रवेश किया है अक्सर चिट्ठाकार बंधु मेरे नाम की वर्तनी गलत लिख देते हैं जैसे 'शिरिष', 'शिरीष', 'शिरिश', 'शीरीश', 'श्रिश', 'श्रीरीश' आदि जो कि 'श्रीश' होना चाहिए।  उपरोक्त लोगों की गलती नहीं है, मेरा नाम ही जरा विशेष प्रकार का है। इसलिए मैं आपको इसकी वर्तनी तथा अर्थ बताता हूँ।
'श्रीश' शब्द का अर्थ:
'श्रीश' शब्द का संधिविच्छेद है - 'श्री:+ईश'। 'श्री' माने लक्ष्मी और 'ईश' माने 'स्वामी या पति' अर्थात 'भगवान विष्णु'। यह नाम मेरे पिताजी ने रखा था जो संस्कृत के प्रवक्ता हैं। मेरे जन्म-नक्षत्र के हिसाब से नाम 'स' अक्षर से बनता था अत: उन्होंने 'श्री विष्णुसहस्त्रनाम स्तोत्र' के निम्न श्लोक से नाम चुना।
श्रीदः श्रीश: श्रीनिवास: श्रीनिधि: श्रीविभावनः ।                                                       श्रीधरः श्रीकरः श्रेयः श्रीमाँल्लोकत्रयाश्रयः ॥७८॥
'श्रीश' तथा 'शिरीष' में भ्रमित न हों, 'शिरीष' एक पुष्प का नाम है। मेरे नाम को लिखने तथा बोलने में हमेशा से ही लोगों को जरा  भ्रम रहा है। पर इसी नाम के कारण ही मेरी अक्सर पहचान बन जाती है। बचपन में लगता था कि पिताजी ने कैसा कठिन नाम रखा पर अब समझ आता है कि यह एक श्रेष्ठ नाम है।
'श्रीश' लिखा कैसे जाए:
'श्रीमान' वाला 'श्री' तथा 'शलगम' वाला 'श' लेकर 'श्रीश' बनता है।
BarahaIME तथा HindiWriter में कुँजियाँ दबाइए: shrIsha
Hindi Indic IME में कुँजियाँ दबाइए: shreesha
आशा है अब सभी चिट्ठाकार बंधु मेरा नाम लिखने में कठिनाई नहीं महसूस करेंगें। अब तक आप लोग तसल्ली पूर्वक बोर हो चुके होंगें इसलिए लीजिए नाम संबंधी यह चुटकुला सुनिए।
मूल चुटकुला (संस्कृत में):
मम नाम .....
जेम्स् बाण्ड् हैदराबादनगरम् आगतवान् । तस्य निरीक्षायामेव आसीत् क्श्चन कारयानचालक: । यानं प्रस्थितम् । बाण्ड् स्वशैल्या परिचयम् आरब्धवान् - 'अहं बाण्ड् ... जेम्स् बाण्ड् । भवान् ?'
चालकः अवदत् - 'अहं सायी । शिववेङ्कटसायी । लक्ष्मीनारायणशिववेङ्कटसायी । श्रीनिवाससुलु लक्ष्मीनारायणशिववेङ्कटसायी । सीतारामञ्जनेयुलु राजशेखर-श्रीनिवाससुलु लक्ष्मीनारायण .......'
बाण्ड् गच्छतः यानात् कूर्दनं कृत्वा अधावत् ।
सम्भाषण - सन्देशः मार्च २००६ से साभार
हिन्दी अनुवाद:
मेरा नाम .....
एक बार जेम्स बॉण्ड हैदराबादनगर में आया। वहाँ उसकी देखरेख में कोई कार्य संपन्न होना था। वह एक कार में बैठकर चल पड़ा। बॉण्ड अपनी शैली (स्टाइल) में परिचय देने लगा - मैं बॉण्ड ... जेम्स बॉण्ड। आप ?
चालक (ड्राइवर) बोला - मैं सायी। शिववेङ्कटसायी। लक्ष्मीनारायणशिववेङ्कटसायी। श्रीनिवाससुलु लक्ष्मीनारायणशिववेङ्कटसायी। सीतारामञ्जनेयुलु राजशेखर-श्रीनिवाससुलु लक्ष्मीनारायण .......
बॉण्ड चलती हुई कार से कूदकर भाग गया।
॥श्री गणेशाय नमः॥ ॥सरस्वत्यै नमः॥ ॥महर्षि अगस्त्य विजयते॥
॥तुंगेश्वराय नमः॥ ॥जय बद्री विशाल॥ ॥जय बाबा केदारनाथ॥
नमस्कार आप लोग सोच रहे होंगे कि ई-पंडित ने तो आते ही मंत्र पढ़ने शुरु कर दिये। दरअसल हमारे यहाँ रिवाज है कि नया काम शुरु करने से पहले इष्टदेव को याद करते हैं। खैर, काफी दिन से हिन्दी में लिखने की सोच रहा था, कोई २-३ महीने पहले हिन्दी चिट्ठाजगत से परिचय हुआ। हुआ यह कि एक बार मैं देवेंद्र परख जी का HindiWriter प्रयोग कर रहा था तो सोचा गूगल पर कुछ हिन्दी शब्द खोज कर देखूं कि क्या होता है।तो भाई HindiWriter से टाइप करके गूगल में डाला तो कुछ हिन्दी चिट्ठों (ब्लॉग्स) पर पहुँचा, फिर क्या था एक चिट्ठे से दूसरे चिट्ठे पर चलता ही गया।
पहले मैं सोचता था कि हिन्दी कुछ अखबारी और सरकारी साइटों तक ही सींमित है परंतु मुझे पता लगा कि चिट्ठों के माध्यम से हिन्दी नेट पर तेजी से पैर पसार रही है। फिर एक दिन रमण कौल जी से मुझे परिचर्चा और गूगल चिट्ठाकार समूह का पता चला। बाद में ज्ञात हुआ कि हिन्दी चिट्ठाकारी को सर्वमान्य, सर्वप्रिय बनाने में अक्षरग्राम परिवार का काफी योगदान है (इस बारे में विस्तार से फिर लिखूँगा)। खैर तभी से सोच रहा था कि अब हिन्दी चिट्ठा शुरु करुँ, आखिर वह दिन आ ही गया।
हिन्दी चिट्ठाजगत में इस नवप्रवेशी चिट्ठाकार को आप सब की शुभकामनांए इच्छित हैं।